आज के समय में सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बहुत ही छोटी सी बच्ची अपनी तोतली और मासूम आवाज में गाना गाती नजर आ रही है. उसकी क्यूटनेस, कॉन्फिडेंस और प्यारे एक्सप्रेशन्स ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है.
अक्सर लोग कहते हैं कि बचपन में हमें ABCD तक ठीक से नहीं आती थी, लेकिन आज की यह नन्ही गुड़िया गाना गाकर सबको हैरान कर रही है. बच्ची की मासूमियत और कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा, यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गिटार हाथ में लेकर गा रही है प्यार भरा गाना
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची अपने हाथ में छोटा सा गिटार पकड़े हुए है. वह अपनी प्यारी तोतली आवाज में मशहूर गाना मैं कहीं भी रहूं ऐ सनम गा रही है. गाना गाते समय वह हर लाइन को बड़े प्यार से गाती है और साथ ही अपने चेहरे पर बेहद क्यूट एक्सप्रेशन्स भी देती है.
बच्ची का कॉन्फिडेंस देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि इतनी छोटी उम्र में इस तरह गाना गाना और कैमरे के सामने इतने आराम से परफॉर्म करना हर किसी के बस की बात नहीं होती, उसकी मासूम मुस्कान और नटखट अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.
इस उम्र में हमें ABCD भी नहीं आती थी
ये गुड़िया तो गाना गा रही है pic.twitter.com/GhJYMer8wI
— MLA (@MLA_jnm5050) February 5, 2026
सोशल मीडिया पर जमकर मिल रहा प्यार
यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @MLA_jnm5050 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जैसे ही यह वीडियो लोगों के सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उसकी आवाज को बहुत प्यारी बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि इतनी छोटी उम्र में इतना टैलेंट वाकई कमाल का है. कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि यह वीडियो देखकर उनका दिन बन गया.
यह भी पढ़ें: मेडिकल इमरजेंसी में सुबह 4 बजे नहीं मिली कैब, Blinkit की फ्री एंबुलेंस सर्विस ने बचाई जान, मामला वायरल

