Technology

मोबाइल ऐप्स डिलीट करने के हैं कई फायदे, यूज नहीं कर रहे हैं तो आज ही कर लें यह काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 29, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • सुरक्षा मजबूत होगी, मालवेयर का खतरा घटेगा।

Mobile Apps Uninstall Benefits: आजकल खाना ऑर्डर करने से लेकर राशन मंगवाने तक के लिए मोबाइल ऐप्स आ गई हैं. हमें जिस भी चीज की जरूरत होती है, उसकी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. एक बार जरूरत पूरी होने के बाद वह ऐप इंस्टॉल ही रहती है और डेटा के साथ-साथ फोन के रिसोर्सेस को भी कंज्यूम करती है. धीरे-धीरे कर फोन में ऐसी ऐप्स की संख्या बढ़ती जाती हैं. फोन को खंगालने पर आप पाएंगे कि आपके फोन में यूज होने वाली के साथ यूज न होने वाली ऐप्स की संख्या भी बहुत है. यूज न होने वाली ऐप्स को डिलीट करने के कई फायदे हैं. 

Bloatware से मिलेगा छुटकारा

अगर आपने नया मोबाइल फोन खरीदा है तो इसमें कई Bloatware और गैर-जरूरी ऐप्स होती हैं, जो स्टोरेज स्पेस घेरकर बैठ जाती है. अगर आपने कम स्टोरेज वाला फोन लिया है तो इन्हें तुरंत डिलीट कर देना जरूरी है. इसलिए फोन लेने के बाद काम न आने वाली ऐप्स को डिलीट कर दें.

स्टोरेज हो जाएगी खाली

अगर आप कुछ समय से फोन यूज कर रहे हैं और इसकी स्टोरेज फुल हो गई है तो ऐप्स डिलीट करना काफी फायदेमंद हो सकता है. इसलिए आप जिन ऐप्स को यूज नहीं कर रहे हैं, उन्हें डिलीट कर दें. इससे आपको फोटो और वीडियो स्टोर करने के लिए ज्यादा स्पेस भी मिलेगा और स्टोरेज खाली होने पर फोन की परफॉर्मेंस भी मक्खन जैसी स्मूद रहेगी. स्टोरेज फुल होने पर फोन की स्पीड स्लो हो जाती है. 

बैटरी की खपत होगी कम

ऐप्स को डिलीट न करने से न सिर्फ स्टोरेज की बचत होगी, बल्कि बैटरी भी लंबी चलेगी. आपके फोन में इंस्टॉल्ड ऐप्स बैकग्राउंड एक्टिविटी के लिए बैटरी और दूसरे रिसोर्सेस को यूज करती हैं, भले ही आप उन्हें एक्टिवली यूज नहीं कर रहे हैं. इसलिए आप फोन से गैर-जरूरी ऐप्स को डिलीट कर बैटरी भी बचा सकते हैं.

सिक्योरिटी भी होगी मजबूत

फोन से ऐप्स डिलीट कर आप अपने डिवाइस की सिक्योरिटी को भी मजबूत कर सकते हैं. दरअसल, कई बार गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करने पर भी ऐप्स के साथ मालवेयर डाउनलोड हो जाता है. इसके अलावा कई ऐप्स को उनके डेवलपर रेगुलर अपडेट नहीं करते हैं, जिससे डिवाइस के साथ-साथ डेटा भी खतरे में पड़ सकता है. इसलिए अगर आप किसी ऐप को यूज नहीं कर रहे हैं तो उसे डिलीट कर डिवाइस और डेटा को सिक्योर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

इंसानों से महंगी पड़ रही AI, कर्मचारियों की सैलरी से ज्यादा एआई मॉडल पर पैसा खर्च कर रही हैं कंपनियां

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।