Technology

यूजर्स हो गए परेशान, वाईफाई इश्यू समेत Android 17 में आ रही हैं ये दिक्कतें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एंड्रॉइड 17 अपडेट के बाद पिक्सल यूजर्स बग्स से परेशान।
  • कुछ ऐप्स में वाईफाई, ई-सिम काम न करने की शिकायतें।
  • कमजोर जीपीयू परफॉर्मेंस और विजेट्स गायब होने की दिक्कतें।

Android 17 Problems: गूगल ने कुछ दिन पहले Android 17 अपडेट को अपने पिक्सल डिवाइसेस के लिए रिलीज किया था और इसी साल बाकी एंड्रॉयड फोन के लिए भी इस सॉफ्टवेयर अपडेट को रोल आउट कर दिया जाएगा. अपडेट को डाउनलोड करने वाले कई पिक्सल यूजर्स इसमें आ रहे बग्स से परेशान हो गए हैं. बग के कारण कई फोन में ई-सिम काम नहीं कर रही है तो कई यूजर्स ने वाईफाई में इश्यू आने की शिकायतें की हैं. आइए जानते हैं कि एंड्रॉयड 17 में यूजर्स को किन-किन इश्यूज को फेस करना पड़ रहा है.

Android 17 Problems

कुछ ऐप्स में वाईफाई से जुड़ी दिक्कत- कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनके पिक्सल डिवाइसेस पर कुछ ऐप्स में वाईफाई इश्यू आ रहा है. इनमें गूगल ऐप्स भी शामिल हैं. इसी तरह टिकटॉक को लेकर भी कई यूजर्स ने कनेक्टिविटी की शिकायत की है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ऐसा क्यों हो रहा है. यूजर्स का कहना है कि फैक्ट्री रिसेट करने के बाद भी उनके डिवाइस से यह दिक्कत दूर नहीं हुई है.

ई-सिम नहीं कर रही काम- एंड्रॉयड 17 पर अपग्रेड करने के बाद कई पिक्सल यूजर का कहना है कि उनका डिवाइस ई-सिम को रिकग्नाइज नहीं कर रहा है. एक यूजर ने कहा कि अपग्रेड करने के बाद उसके डिवाइस में चल रही ई-सिम बंद हो गई. जब इसे दोबारा इनेबल करने की कोशिश की गई तो डिवाइस एरर मैसेज दिखा रहा है. कई यूजर ने बताया कि फोन को रीबूट करने पर सिम ऑन हो जाती है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही यह फिर से बंद हो जाती है.

GPU की परफॉर्मेंस में भी कमी- नई अपग्रेड से परफॉर्मेंस इम्प्रूव होने की उम्मीद की जाती है, लेकिन कुछ पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 17 को अपग्रेड करना गलत दिशा में जाने जैसा हो गया है. यूजर्स की शिकायत की है कि Android 17 अपडेट डाउनलोड करने के बाद गेमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस बहुत कमजोर हो गई है. कई यूजर्स ने फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस में भी कमी आने की बात कही है.

गायब हो रहे हैं विजेट- कई पिक्सल डिवाइस में अपडेट डाउनलोड करने के बाद विजेट गायब हो रहे हैं. जब फोन को रिस्टार्ट किया जाता है तो विजेट दोबारा दिखने शुरू हो रहे हैं. अच्छी बात यह है कि गूगल के पास इस बग की जानकारी है और इसे ठीक करने पर काम चल रहा है. अपकमिंग एंड्रॉयड अपडेट में इस बग को फिक्स कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

सुपर कंप्यूटर के मामले में चीन ने अमेरिका को पीटा, जानें कैसे आगे निकला ड्रैगन?

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।