संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर साल देश के योग्य उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य प्रतिष्ठित ग्रुप A और B सेवाओं में भर्ती करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) आयोजित करता है. यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवार हर साल इसकी परीक्षा में शामिल होते हैं और इसे पास करने के लिए सालों तक मेहनत करते हैं.
सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. पहले यह नोटिफिकेशन 14 जनवरी, 2026 को जारी होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया. अब उम्मीद है कि जनवरी के अंत या फरवरी 2026 की शुरुआत में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 की जरूरी जानकारी
परीक्षा दो मुख्य चरणों में आयोजित की जाएगी. जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 24 मई 2026 को और मुख्य परीक्षा (Mains) 21 अगस्त 2026 से आगे. इस परीक्षा के लिए अनुमानित रिक्तियों की संख्या 1,000 से ज्यादा है. उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक जानकारी, अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध होगी.
UPSC CSE 2026 योग्यता
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए अधिकतम 6 प्रयास की अनुमति है. वहीं आवेदन शुल्क 100 रुपये है. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है.
यूपीएससी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
1. UPSC का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होता है. इसके लिए उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट पर जाकर सही समय पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं.
2. अब भाग-I पंजीकरण में व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें. दर्ज की गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचें.
3. इसके बाद भाग-II पंजीकरण में जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें.
4. इन सब के बाद उपलब्ध सूची में से अपना पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनें.
5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. आवेदन फॉर्म जमा करें, पंजीकरण संख्या नोट करें और प्रिंट आउट लें.
उम्मीदवारों के लिए सुझाव
1. अधिसूचना जारी होने के बाद सभी निर्देश और तारीखों को ध्यान से पढ़ें.
2. आवेदन करते समय डॉक्यूमेंट और फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी तैयार रखें.
3. समय पर आवेदन करें, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.
4. UPSC की वेबसाइट पर नियमित विजिट करें ताकि आप किसी भी अपडेट से रह न जाएं.
यह भी पढ़ें – CBSE 10th Admit Card 2026: CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

