इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पर्यावरण का भविष्य माना जा रहा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण की चिंता के बीच ईवी को एक सस्ती और हरित विकल्प के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक चमचमाती ऑरेंज रंग की इलेक्ट्रिक कार सड़क पर फर्राटा भरती नजर आ रही है, लेकिन उसके पीछे जो बंधा है, उसने पूरे इंटरनेट को चौंका दिया. कार के पीछे एक छोटा ट्रॉलीनुमा ट्रेलर जुड़ा हुआ है, जिस पर डीजल से चलने वाला जनरेटर रखा है और तार सीधे कार से जुड़ा दिखाई दे रहा है.
इलेक्ट्रिक कार को डीजल इंजन से चलाता दिखा शख्स
सोशल मीडिया पर मानव निर्मित एक ऐसा मुजस्सिमा देखने को मिला है जिसने सभी को हिला डाला है. वीडियो में एक इलेक्ट्रिक कार को चारज होते रहने के लिए ऐसा जुगाड़ अपनाया गया है कि अगर न्यूटन आज जिंदा होते तो ये जुगाड़ देखकर खुद को कुछ कर बैठते. वीडियो में इलेक्ट्रिक कार को डीजल से चलने वाले जनरेटर के साथ अटैच किया गया है जो पहले तो ईंधन की खपत करता है और फिर उससे बिजली बनाकर कार को देता है जिससे कार के पहिए रफ्तार भरते हैं.
इसे देखकर न्यूटन कब्र में करवटें लेने लगेगा भाई pic.twitter.com/HgcYTeoVcX
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) February 24, 2026
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट
यूजर्स बोले, जब डीजल ही खर्च करना है तो ईवी का क्या फायदा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक इलेक्ट्रिक वाहन हाईवे पर सामान्य रफ्तार से चल रहा है. उसके पीछे एक मेटल ट्रेलर जुड़ा है, जिस पर एक बड़ा जनरेटर रखा हुआ है. जनरेटर से एक केबल कार तक जाती दिख रही है. पहली नजर में ऐसा लगता है कि मानो कार खुद को खुद ही चार्ज कर रही हो. वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ लोग इसे ‘देसी जुगाड़’ बता रहे हैं तो कुछ इसे फर्जी या स्टंट करार दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि अगर जनरेटर पेट्रोल से चल रहा है और वही बिजली बनाकर कार को दे रहा है, तो फिर यह इलेक्ट्रिक कार चलाने का क्या मतलब रह जाता है. कुछ ने इसे ऊर्जा संरक्षण के नियमों के खिलाफ बताया.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

