राजस्थान में घोड़े पर Blinkit डिलीवरी! बुजुर्ग डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल, लोग बोले, प्रधान, यहां तो जवानों को घोड़ी नसीब नहीं

सतीश कुमार
4 Min Read


राजस्थान की धरती पर जहां घोड़े और ऊंट परंपरा, शान और शौर्य के प्रतीक माने जाते हैं, वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने परंपरा और तकनीक को एक साथ जोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर Blinkit का बैग टांगे नजर आ रहे हैं. आमतौर पर डिलीवरी बॉय बाइक या स्कूटी से सामान पहुंचाते हैं, लेकिन यहां तस्वीर बिल्कुल अलग है. वीडियो देखते ही लोगों की जुबान पर एक ही लाइन आ रही है – “प्रधान, यहां जवान लोगों को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा और बूढ़े लोग घोड़े पर Blinkit की डिलीवरी करने निकले हैं.” यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

घोड़े पर डिलीवरी करने निकला बुजुर्ग शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घोड़े पर सवार हैं और उनकी पीठ पर Blinkit का पीला डिलीवरी बैग टंगा हुआ है. सड़क किनारे से गुजरते इस नजारे को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में बुजुर्ग को जिस ठाठ बाट के साथ डिलीवरी करने जा रहा है उससे लगता है डिलीवरी करने नहीं बल्कि बुढ़ापे की दुल्हन लेने जा रहा है.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के किसी ग्रामीण इलाके का है, जहां सड़कें कच्ची हैं और बाइक से पहुंचना आसान नहीं. ऐसे में घोड़े का इस्तेमाल करना वहां की जरूरत भी हो सकता है और स्थानीय संस्कृति का हिस्सा भी. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वास्तविक डिलीवरी है या फिर किसी ने मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाया है.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

यूजर्स ने लिए मजे, बोले जवानों को नसीब नहीं और मजे बूढ़े ले रहे हैं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘न्यू इंडिया’ की नई तस्वीर बता रहे हैं, जहां टेक्नोलॉजी गांव-गांव तक पहुंच चुकी है. वहीं कई यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि “जब पेट्रोल महंगा हो जाए तो घोड़ा ही सही.” जवानों को नसीब नहीं और मजे बूढ़े ले रहे हैं.  कुछ लोग इसे रोजगार की मजबूरी से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि उम्र कोई भी हो, मेहनत करने की लगन सबसे बड़ी होती है. वीडियो को @Kapil_Jyani_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.