सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. हर दिन हजारों वीडियो इंटरनेट पर डाले जाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं और देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. कभी हंसी से भरपूर वीडियो, कभी इमोशनल पल, तो कभी अचानक घटा कोई ऐसा मजेदार वाकया, जो दिन बना देता है.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जा रही है. यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन से भरा है, बल्कि यह दिखाता है कि थोड़ी सी हिम्मत और खुलापन माहौल को कितना खुशनुमा बना सकता है.
क्या है वायरल वीडियो में खास?
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी दोस्त के साथ ऑटो में बैठकर कहीं जा रही होती है. रास्ते में ट्रैफिक जाम की वजह से ऑटो कुछ देर के लिए रुक जाता है. तभी लड़की की नजर सड़क किनारे खड़े कुछ लड़कों पर पड़ती है, जो ढोल की धुन पर पूरे जोश के साथ डांस कर रहे होते हैं.
लड़कों की मस्ती और एनर्जी देखकर लड़की का भी मन झूमने लगता है. उसकी दोस्त उसे डांस करने के लिए मोटिवेट करती है और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर देती है. इसके बाद लड़की ऑटो से उतरती है और सीधे उन लड़कों के पास जाकर डांस करने लगती है.
लड़की की एंट्री से बढ़ा जोश
जैसे ही लड़की डांस करना शुरू करती है, वैसे ही वहां मौजूद लड़कों की एनर्जी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. सभी लोग बिना किसी झिझक के पूरे जोश और मस्ती के साथ डांस करने लगते हैं. कुछ देर के लिए सड़क किनारे एक छोटा सा जश्न जैसा माहौल बन जाता है फिर जैसे ही ट्रैफिक क्लियर होता है, लड़की वापस ऑटो में बैठ जाती है और आगे निकल जाती है. लेकिन इतने से ही यह पल खास बन जाता है, जिसे उसकी दोस्त ने कैमरे में कैद कर लिया.
लड़कि देखते ही एनर्जी आ गई लौंडों में. 😂 pic.twitter.com/EKsYb0uBFM
— Abhishek Singh (@ShivholicAbhi) February 5, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ShivholicAbhi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर पसंद भी कर रहे हैं. वीडियो पर लोगों के मजेदार और दिल छू लेने वाले कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, जैसे ही लड़की ने एंट्री मारी, लड़कों की एनर्जी अपने आप पीक पर पहुंच गई. दूसरे ने कहा, लोग सच में इतने जिंदादिल भी होते हैं. एक और यूजर ने लिखा, ये वीडियो देखकर मेरा मूड एकदम अच्छा हो गया. किसी ने कहा, मुझे भी इसी लेवल का कॉन्फिडेंस चाहिए. तो वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, चलो, ट्रैफिक ने पहली बार कुछ अच्छा किया.
यह भी पढ़ें – नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी… ‘आशिकी’ के गाने पर दूल्हा-दूल्हन ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख बाल नोंचने लगे यूजर्स

