Auto News

लेवल-2 ADAS से वेंटिलेटेड सीट्स तक; 2026 Maruti Baleno में हुए हैं ये 5 बड़े बदलाव! खरीदने का प्लान है, तो जान लीजिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Maruti Suzuki ने अपनी सबसे प्रीमियम हैचबैक Baleno को नए अवतार में पेश किया है.2026 Maruti Baleno की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹6.10 लाख रखी गई है. ये अपडेट सिर्फ कॉस्मेटिक नहीं, बल्कि पावरट्रेन, सेफ्टी और फीचर्स में बड़ा बदलाव लेकर आया है. पुराना 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर इंजन अब नई जेड-सीरीज थ्री-सिलेंडर यूनिट से बदल गया है. सेगमेंट में पहली बार लेवल-2 एडास मिला है, जो सुरक्षा के मामले में Baleno को आगे रखता है.

एक्सटीरियर में फ्रंट का लुक बदला है, अंदर वेंटिलेटेड सीट्स और कूलिंग वाले वायरलेस चार्जर जैसे सुविधाएं जोड़ी गई हैं. माइलेज भी पहले से बेहतर हो गया है. ये अपडेट बैलेनो को अपने कंपटीटर्स जैसे- Hyundai i20 और Tata Altroz के खिलाफ और मजबूत बनाता है. आइए नई बलेनो में हुए 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं.

डिजाइन अपडेट

नई बलेनो का फ्रंट एंड पूरी तरह बदला गया है. बड़ा ग्रिल, थ्री-डायमेंशनल पैटर्न और हॉरिजॉन्टल क्रोम एलिमेंट्स के साथ आता है. सुजुकी का लोगो अब ग्रिल के ऊपर शिफ्ट हो गया है. नया स्कल्प्टेड बंपर, रिवाइज्ड लोअर ग्रिल और क्रोम फेंडर गार्निश जोड़े गए हैं. एलईडी फॉग लैंप का डिज़ाइन भी नया है. शार्क-फिन एंटीना और नई एनिग्मैटिक टील कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं. साइड प्रोफाइल और रियर में ज्यादा बदलाव नहीं है, 16-इंच अलॉय व्हील्स और टेललाइट्स लगभग वही हैं. कुल मिलाकर फ्रंट का प्रेजेंस पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग और प्रीमियम हो गया है.

केबिन और नए फीचर्स

केबिन का डैशबोर्ड लेआउट लगभग वैसा ही है, लेकिन नई सुविधाएं अब बेहतर अनुभव देंगीं. सेगमेंट में पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिले हैं, जो लेदरट अपहोल्स्ट्री के साथ आते हैं. वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर में एक्टिव कूलिंग फंक्शन है, जिससे फोन गर्म नहीं होता. क्लैरियन ब्रांडेड साउंड सिस्टम (अर्कामीस ट्यूनिंग) जोड़ा गया है. 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, हेड-अप डिस्प्ले और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स जारी हैं. ये अपग्रेड रोजमर्रा की सुविधा और प्रीमियम फील बढ़ाते हैं.

सेगमेंट-फर्स्ट लेवल-2 ADAS

सबसे महत्वपूर्ण अपग्रेड है लेवल-2 एडीएएस, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में आया है. रडार और कैमरा आधारित ये सिस्टम टॉप अल्फा (ओ) वेरिएंट पर उपलब्ध है. इसमें एडवांस्ड इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग एंड प्रिवेंशन, हाई बीम असिस्ट और व्हीकल स्वे वार्निंग जैसे फीचर्स हैं. छह एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड और टीपीएमएस स्टैंडर्ड हैं.

नया 1.2 लीटर 3 सिलेंडर इंजन

पुराने के12एन फोर-सिलेंडर इंजन की जगह नई 1.2-लीटर जेड12ई थ्री-सिलेंडर यूनिट आ गई है. ये स्विफ्ट और डिजायर में भी इस्तेमाल होती है. पावर 82.93 पीएस (लगभग 83 एचपी) और टॉर्क 112.4 एनएम है. डुअल वीवीटी और आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी मौजूद है. ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी विकल्प हैं. सीएनजी वर्जन भी उपलब्ध है, जिसमें पावर 70 एचपी और टॉर्क 102 एनएम रहते हैं. इंजन हल्का और ज्यादा एफिशिएंट है, हालांकि पावर थोड़ी कम हुई है.

बढ़ा हुआ माइलेज

नए इंजन और टेक्नोलॉजी की वजह से माइलेज में साफ सुधार दिखा है. पेट्रोल मैनुअल वर्जन में एआरएआई क्लेम्ड माइलेज 23.80 किमी प्रति लीटर है, जो पिछले मॉडल से करीब 6.4 प्रतिशत ज्यादा है. एएमटी वर्जन में ये 24.77 किमी प्रति लीटर तक पहुंच जाता है (लगभग 7.9 प्रतिशत सुधार). सीएनजी में 33.61 किमी प्रति किलो का दावा है, जो करीब 9.8 प्रतिशत बेहतर है. कम पावर के बावजूद बेहतर एफिशिएंसी रोजाना की रनिंग कॉस्ट कम करने में मदद करेगी. ये 5 बड़े बदलाव नई बलेनो को पहले से काफी बेहतर बनाते हैं.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।