भारतीय रेलवे से जुड़ी यात्रियों की शिकायतें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. कई बार यात्रियों की समस्या का कुछ समय के लिए हल निकाला जाता है तो फिर एक नई परेशानी खड़ी हो जाती है. हाल ही में देश की प्रीमियम ट्रेनों वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस में परोसे जा रहे खाने को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि यात्रियों को रोटियां और कचोरी सील बंद प्लास्टिक पैकेट समेत ही गर्म करके पड़ोसी जा रही हैं.
वीडियो पोस्ट करने वाले यात्री ने आरोप लगाया कि पैकेट पर Store in a cool & dry place लिखा है लेकिन कहीं भी Microwave safe या in-pack heating का जिक्र नहीं है. इसके बावजूद पैकेट यात्रियों को गर्म करके दिए जा रहे हैं. अब इस मुद्दे पर फूड सेफ्टी और यात्रियों की सेहत को लेकर बहस छिड़ गई है.
यात्री ने उठाया फूड सेफ्टी पर सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स @bansalavani पर नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में यात्री ने बताया कि वह प्रयागराज से दिल्ली वंदे भारत में सफर कर रही थी और एक दिन पहले दिल्ली से प्रयागराज राजधानी एक्सप्रेस से गई थी. दोनों ही ट्रेनों में उन्हें जो रोटियां और कचोरी दी गई वह सील बंद प्लास्टिक पैकेट में गर्म की गई थी. यात्री के अनुसार जब उन्होंने ट्रेन स्टाफ से पूछा तो बताया गया कि रोटियां पैकेट समेत ही माइक्रोवेव में गर्म की जाती है. उनका कहना है कि फूड ग्रेड प्लास्टिक हर बार हिट सेफ नहीं होता है और अगर पैकेजिंग माइक्रोवेव के लिए प्रमाणित नहीं है तो इससे केमिकल माइग्रेशन का खतरा हो सकता है.
Public Health Issue Alert 🚨
Travelling on Vande Bharat today (Allahabad → Delhi) and yesterday was travelling on Rajdhani (Delhi → Allahabad), I was served rotis/kachoris heated directly inside sealed plastic packaging. While at Rajdhani, I was hungry and so ate the hot… pic.twitter.com/gIxM4U1d5N
— Avani Bansal (@bansalavani) February 18, 2026
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया है…भगवान गर्म प्लास्टिक का धुंआ रोटी में चला गया होगा यह तो सेहत के लिए खिलवाड़ है. वहीं दूसरे ने तंज कसा क्या सिर्फ यह दिखाने के लिए कि खाना गर्म है, यात्रियों की सेहत दाव पर लगा दी. वहीं एक ने यूजर ने कमेंट किया हर शिकायत पर आईआरसीटीसी सिर्फ पीएनआर मांगता है, क्या सार्वजनिक मुद्दे पर जवाब नहीं दिया जा सकता है तो वही किसी ने कमेंट किया मंत्री जी 180 की स्पीड में पानी गिलास से छलक रहा है या नहीं यह दिखने में व्यस्त है, लेकिन खाने की गुणवत्ता कौन देखेगा. कुछ यात्रियों ने तो यहां तक कहा की राजधानी का खाना इतना खराब है कि उन्होंने ट्रेन से खाना ही छोड़ दिया है. एक यूजर ने वीडियो शेयर करने वाली महिला की तारीफ करते हुए कहा कि अच्छा काम किया, अगर जनता सवाल नहीं पूछेगी तो ये वही करते रहेंगे जो हमेशा से करते आए हैं.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में धोए बर्तन, यूजर्स बोले- और कितना शर्मिंदा करोगे?

