Bengaluru News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज को उनके मज़ाकिया वीकेंड प्रोजेक्ट के लिए जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. पंकज, जो ऑनलाइन ‘the2ndfloorguy’ के नाम से जाने जाते हैं, ने भारतीय विवाह भोज के लिए एक अनोखा AI टूल बनाया, जिसका मकसद भारतीय शादियों के भोज में खाने की उलझन को हल करना था.
पंकज ने इस टूल को ‘BuffetGPT’ नाम दिया. उन्होंने इसे सिर्फ एक छोटे प्रोजेक्ट के रूप में बनाया था, लेकिन जब उन्होंने इसे X पर साझा किया, तो यह तेजी से वायरल हो गया. पंकज ने बताया कि उन्हें आलोचना की उम्मीद थी, लेकिन जो धमकियां मिलीं, वे हद से ज्यादा गंभीर थीं. कई लोग इसे मजेदार और उपयोगी मान रहे थे, लेकिन कुछ लोग इस पर बुरी तरह भड़क गए. यही वह दौर था जब पंकज को गंभीर धमकियां मिलनी शुरू हुईं.
indian wedding buffet is a scam. i always leave regretting something. so i built BuffetGPT 😠
an ai agent that scans entire buffet and gives you a game plan.
it uses computer vision to detect every dish, then optimizes what to eat, what to skip, and how much based on actual… pic.twitter.com/yLxEf17LSJ
— Pankaj (@the2ndfloorguy) February 6, 2026
उन्होंने कहा, “जितना चाहो मुझे ट्रोल करो, मेरे विचारों का मज़ाक उड़ाओ, मैं खुद भी ऐसा करता हूं. लेकिन जान से मारने की धमकियां? यह सिर्फ शब्द नहीं बल्कि डराने-धमकाने वाला व्यवहार है.” इसके अलावा, धमकियां उनके परिवार को भी निशाना बना रही थीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया.
AI टूल ‘BuffetGPT’ क्या करता है?
पंकज ने ‘BuffetGPT’ नामक AI टूल बनाया, जिसका मकसद भारतीय शादियों में होने वाली खाने की उलझन को हल करना था. अक्सर शादी समारोहों में इतने सारे डिश होते हैं कि लोग समझ नहीं पाते कि किस डिश को पहले खाएं और किस डिश को छोड़ दें. टूल की खासियत यह थी कि यह पूरे बुफे को स्कैन करता और आपकी पेट की क्षमता के हिसाब से सुझाव देता है कि पहले कौन सा डिश खाना चाहिए और किन डिशों को छोड़ देना चाहिए. पंकज का कहना है कि यह एक छोटे, हल्के प्रोजेक्ट के लिए AI का इस्तेमाल था, जिसे सिर्फ मनोरंजन और उपयोगिता के उद्देश्य से बनाया गया था.
स्क्रीनशॉट के जरिए साबित की धमकियों की सच्चाई
पोस्ट वायरल होने के बाद पंकज ने दावा किया कि उन्हें दर्जनों जान से मारने की धमकियां मिलीं. स्क्रीनशॉट साझा कर उन्होंने दिखाया कि धमकियां केवल आलोचना तक सीमित नहीं थीं, बल्कि उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा था. पंकज ने लिखा कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और मजाक का सामना करना वे कर सकते हैं, लेकिन “जितना चाहो मजाक उड़ाओ, पर जान से मारने की धमकी? यह हद है.”
धमकियों के पीछे का कारण
जब विरोध के कारणों के बारे में पूछा गया, पंकज ने बताया कि कुछ उपयोगकर्ताओं ने उन पर एआई का दुरुपयोग और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. आलोचक मानते थे कि पंकज “एआई को बर्बाद कर रहे हैं” और उनके प्रोजेक्ट पर्यावरणीय हानि में योगदान दे रहे हैं, जिन्हें वे “बेकार परियोजनाएं” कहते हैं.
इंजीनियर का नजरिया
पंकज ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को नुकसान पहूंचाना नहीं था. उन्होंने लिखा, “मैं कैंसर का इलाज नहीं कर रहा था, बस एक मजेदार आइडिया बनाया और शेयर किया. लेकिन इसके लिए मुझे ‘मैं चाहता हूं तुम मर जाओ’ जैसे मैसेज मिलना बहुत दुखद है.” पंकज ने सवाल उठाया कि क्या अब ऐसे छोटे और हल्के प्रोजेक्ट्स करने वाले लोगों को भी जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ेगा?

