शेयर बाजार में आज धुआंदार तेजी, जानें क्यों सरपट भाग रहा सेंसेक्स; अमेरिका से है बड़ा कनेक्शन

सतीश कुमार
5 Min Read


Share Market: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में नजर आए. एक तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 500 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 168.40 अंक चढ़कर 25,862.10 के लेवल पर पहुंच गया. शेयर बाजार में यह तेजी ग्लोबल लेवल पर मिले पॉजिटिव संकेतों, विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी और PSU बैंकिंग शेयरों की लगाई लंबी छलांग की वजह से है.

विदेशी निवेशकों की ग्रैंड वापसी 

आज शेयर बाजार में आई जबरदस्त तेजी की एक बड़ी वजह फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) की मजबूत खरीदारी है. इससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों को ऊपर उठने में मदद मिली. एक्सचेंजों डेटा से पता चलता है कि 6 फरवरी को FIIs ने 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इससे पहले 5 फरवरी को FIIs ने 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे.

महीने की शुरुआत में 3 फरवरी को विदेशी निवेशकों ने 5,236.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. 4 फरवरी को उनका रूख लगभग न्यूट्रल रहा और इस दिन उन्होंने 29.79 करोड़ रुपये की छोटी खरीदारी की. इस महीने अब तक FIIs ने 93,250.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 90,604.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. विदेशी निवेशकों की इस लगातार वापसी से बाजार पर निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और बेंचमार्क इंडेक्स में तेजी को सपोर्ट मिला.

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील

अमेरिका-भारत के बीच हुई ट्रेड डील (India-US trade deal ) से भी मार्केट को सपोर्ट मिला है. इससे भारतीय कंपनियों, खासकर एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों को बड़े पैमाने पर फायदा होने की उम्मीद है. ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के आधार पर यह ट्रेड डील भारतीय इक्विटीज के लिए पॉजिटिव है. इससे ऑटो कंपोनेंट कंपनियों को फायदा हो सकता है, जबकि फार्मास्युटिकल सेक्टर को संभावित डाउनसाइड रिस्क से सुरक्षा मिल सकती है. 

ब्रोकरेज ने कहा कि टैरिफ कम होने के चलते अमेरिका के साथ भारत के ट्रेड बैलेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, जो पहले लगे टैरिफ की वजह से कमजोर हो गया था. बेहतर एक्सपोर्ट फ्लो से डॉलर के इनफ्लो को सपोर्ट मिलने, बैलेंस ऑफ पेमेंट मजबूत होने और रुपये को हल्का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.

PSU बैंकों के शेयरों में आई तेजी 

आज के कारोबारी सेशन में सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में आई तेजी से भी मार्केट को ऊपर उठने में मदद मिली. आज के सेशन में PSU बैंकिंग शेयर टॉप गेनर्स में से थे, जिससे पूरे मार्केट को मजबूती मिली. 9 फरवरी को SBI के शेयर लगभग 7 परसेंट के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए.

दरअसल, दिसंबर तिमाही में उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन से इसके शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा. दिसंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 24 परसेंट तक बढ़ा. इसके बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने SBI के लिए अपने टारगेट प्राइस बढ़ा दिए, जिससे स्टॉक में तेज बढ़ोतरी को सपोर्ट मिला. आज PSU बैंकिंग सेक्टर में आई रैली को SBI ने लीड किया. 

सुबह के कारोबार में निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स ने 3.52 परसेंट की बढ़त हासिल की, जिसमें SBI टॉप गेनर था, जो 6.70 परसेंट तक चढ़ा. इसके अलावा, इंडियन बैंक के शेयरों में 3.48 परसेंट, बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 3.32 परसेंट, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 2.38 परसेंट और UCO बैंक के शेयरों में 2.24 परसेंट का उछाल आया. इनके अलावा, पंजाब एंड सिंध बैंक 2.18 परसेंट,  यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 1.53 परसेंट, केनरा बैंक 1.52 परसेंट, पंजाब नेशनल बैंक 1.42 परसेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा 1.37 परसेंट और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.08 परसेंट चढ़ा. 

ये भी पढ़ें:

कब तक खत्म हो जाएगा पुराना टैक्स रेजीम? जानें CBDT चीफ की जुबानी



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.