Defence Stocks Rally: बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को डिफेंस शेयरों में गजब का उछाल देखने को मिला. डेटा पैटर्न्स (इंडिया) से लेकर भारत डायनेमिक्स (BDL) जैसे कई और दूसरे डिफेंस स्टॉक 9 परसेंट तक उछल गए.
डेटा पैटर्न्स (इंडिया) के शेयर सबसे ज्यादा 9 परसेंट की बढ़त के साथ दिन के सबसे हाई लेवल 3190 रुपये पर पहुंच गए, जो इसके पिछले बंद भाव 2,909.90 रुपये से ज्यादा है. वहीं, भारत डायनेमिक्स (BDL) के शेयर 3.14 परसेंट की तेजी के साथ 1,314.55 रुपये पर पहुंच गए. डिफेंस शेयरों में आई इस तेजी की वजह राफेल फाइटर जेट को लेकर भारत और फ्रांस के बीच हुआ करार है.
दोनों देशों के बीच क्या हुई डील?
भारत के अपने तीन दिन के दौरे में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कन्फर्म किया कि भारत और फ्रांस दोनों देश मिलकर डिफेंस कोऑपरेशन के दौर में कदम रख रहे हैं. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस नए दौर में भारत पर हेलीकॉप्टर और राफेल जेट को मिलकर बनाने का प्लान है. जी हां, भारत और फ्रांस दोनों देश मिलकर नए जमाने के इंजन, फाइटर जेट, पनडुब्बियां, मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर बनाने पर काम कर रहे हैं. मैक्रों ने आगे कहा कि भारत को सबमरीन बेचने की भी फ्रांस को उम्मीद है.
इसके अलावा, भारत की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल से मिली मंजूरी से भी उम्मीद बढ़ी है, जिसने 3.25 लाख करोड़ की डील में 114 राफेल जेट खरीदने का जिक्र है. यह देश के डिफेंस सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है.
डिफेंस स्टॉक में तेजी की यह भी वजह
डिफेंस स्टॉक्स में तेजी की एक और वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर डील करने के लिए 10-15 दिन का वक्त दिया है, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. इस बीच, अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और 3 युद्धपोत मिडिल ईस्ट पहुंच गए हैं. गुरुवार को रूस के साथ ईरान ने भी मिलिट्री डील की. इससे साफ है कि अगर न्यूक्लियर डील पर तेहरान की बातचीत नाकाम होती है, तो फिर दोनों देश जंग के लिए तैयार है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
29.59 रुपये का डिविडेंड देने जा रहा है यह कंपनी, भनक लगते ही शेयर खरीदने की मची लूट; अब आगे क्या?

