संभला या लुढ़का? बजट के बाद कैसी रहती है शेयर बाजार की चाल? जानें पिछले 15 सालों का ट्रेंड

सतीश कुमार
4 Min Read


Budget 2026-27: आखिर वह घड़ी आ ही गई, जिसका पूरे देश को इंतजार है. केंद्रीय बजट 2026 1 फरवरी रविवार को संसद में पेश किया जाना है. बजटसे पहले भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. ऐसे में अब निवेशकों या ट्रेडर्स इस उलझन में पड़ सकते हैं कि बजट के बाद शेयर बाजार का रूख क्या रहेगा. आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपके लिए बीते 15 यूनियन बजट यानी अंतरिम और फाइनल बजट पेश होने के बाद बाजार की चाल कैसी रही है इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.

SBI सिक्योरिटीज ने पिछले 15 यूनियन बजट के पेश होने के बाद बाजार के प्रदर्शन का एनालिसिस किया है. इस रिपोर्ट में सेंसेक्स, निफ्टी, मिडकैप, स्मॉलकैप और दूसरे बड़े सेक्टर्स के बजट के बाद के रिटर्न पर फोकस किया गया है.

सेंसेक्स का कैसा रहा ट्रेंड?

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 15 सालों में पेश किए गए बजट के अगले एक हफ्ते तक 15 में से 11 बार सेंसेक्स पॉजिटिव रहा. इस दौरान औसतन करीब 2.10 परसेंट का रिटर्न मिला है. इस दौरान सेंसेक्स औसतन करीब 4 बार नुकसान के साथ बंद हुआ, जिसमें औसतन करीब 2.05 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. बजट पेश होने के अगले तीन महीने के दौरान सेंसेक्स 15 में से 9 बार उछला है और औसतन करीब 6.77 परसेंट का रिटर्न दिया है. वहीं, छह बार सेंसेक्स ने औसतन करीब 5.28 परसेंट की गिरावट के साथ नेगेटिव रिटर्न दिया है. 

निफ्टी की कैसी रही चाल? 

निफ्टी का ट्रेंड भी लगभग सेंसेक्स जैसा ही रहा है. बजट के बाद अगले एक हफ्ते के दौरान निफ्टी ने 15 में से 12 बार पॉजिटिव रूख के साथ बंद होते हुए औसतन करीब 2.04 परसेंट का रिटर्न दिया है. वहीं, तीन बार यह कमजोर हुआ और इस दौरान औसतन करीब 2.65 परसेंट का नुकसान हुआ है.इसी तरह से बजट पेश होने के अगले तीन महीने में निफ्टी ने 15 में से 9 बार बढ़ोतरी दिखाई, जिसमें औसतन करीब 7.40 परसेंट का फायदा हुआ. वहीं, छह बार नेगेटिव क्लोजिंग रही, जहां औसतन करीब 5.46 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. 

मिडकैप और स्मॉलकैप का कैसा रहा प्रदर्शन?

बजट के बाद अगले एक हफ्ते में मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स 15 में से 11 बार पॉजिटिव रूख के साथ बंद हुए. इस दौरान औसतन 3.1 से 3.3 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, इंडेक्स में 4 बार गिरावट दर्ज की गई, जहां औसतन 2.7 से 3 परसेंट की गिरावट आई. बजट पेश होने के अगले तीन महीने की अवधि में मिडकैप इंडेक्स ने 15 में से 10 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है, जिसमें औसतन लगभग 8.67 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है.

वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स का परफॉर्मेंस थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा. इसकी 15 में से 7 बार पॉजिटिव क्लोजिंग हुई है, जिसमें औसतन लगभग 14.54 परसेंट का रिटर्न मिला है. वहीं, यह 8 बार नीचे गया, जहां औसतन लगभग 8.77 परसेंट का नुकसान हुआ. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Budget 2026: बजट से पहले लुढ़का बाजार? चिंता नहीं, इतिहास में दूसरी बार रविवार को NSE-BSE पर ट्रेडिंग 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment