सरकारी नौकरी का मौका, सुप्रीम कोर्ट में निकली इतने पदों पर भर्ती; जल्दी करें आवेदन

सतीश कुमार
3 Min Read


सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने  सहायक संपादक, सहायक निदेशक, वरिष्ठ न्यायालय सहायक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों भर्ती जारी की है. इस भर्ती में सरकारी नौकरी के साथ आकर्षक वेतन भी दिया जाएगा अगर आप सरकारी नौकरी में सुरक्षित और सम्मानजनक करियर की तलाश में हैं है थ ये भर्ती आपके लिए बहुत खास है. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कुल 22 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमे सहायक संपादक के 5 पद, सहायक निदेशक के 1 पद , वरिष्ठ न्यायालय सहायक के  2 पद और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 14 पद शामिल हैं.सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते प्रदान किए जाएंगे.

 क्या चाहिए योग्यता ?

सुप्रीम कोर्ट भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता रखी गई है.सहायक संपादक बनने के लिए उम्मीदवार के पास बार काउंसिल से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री होनी चाहिए या वह उच्च न्यायालय/इंग्लिश बार का सदस्य होना चाहिए. सहायक निदेशक के पद के लिए संग्रहालय विज्ञान में प्रथम श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ संग्रहालय तकनीक, भारतीय प्राचीन वस्तुओं और प्रकाशन कार्य का अनुभव होना जरूरी है.वरिष्ठ न्यायालय सहायक पद के लिए उम्मीदवार के पास संग्रहालय विज्ञान में न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की  डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार के पास पुस्तकालय विज्ञान में डिग्री और एआईसीटीई/डीओईएसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा होना चाहिए.

उम्र सीमा

सुप्रीम कोर्ट भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार अलग है. सहायक संपादक और सहायक निदेशक पद के लिए उम्मीदवार की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि वरिष्ठ न्यायालय सहायक के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है. सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी मिलेगी.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क ?

आवेदन शुल्क सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये  शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता सेनानी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 750 रुपये है.

कितना मिलेगा वेतन ?

सुप्रीम कोर्ट में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को वेतन का आकर्षक पैकेज दिया जाएगा. सहायक संपादक (Level 12) के लिए प्रारंभिक मूल वेतन 78,800 रुपये  होगा, जबकि सहायक निदेशक (Level 11) का वेतन 67,700 रुपये निर्धारित किया गया है. वरिष्ठ न्यायालय सहायक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष (Level 8) को 47,600 रुपये वेतन मिलेगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी और अधिक बढ़ जाएगी.

कैसे करें आवेदन ?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.