साली ने ऐसे छुपाए जीजा के जूते कि पूरा कुनबा नहीं ढूंढ पाया, वीडियो देख मिलेगा नया आइडिया

सतीश कुमार
4 Min Read


शादी-ब्याह के सीजन में जूता छुपाई की रस्म हमेशा से सुर्खियों में रहती है. वहीं शादी से जूता छुपाई से जुड़ें वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं. इस बार भी जूता छिपाई को लेकर ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक साली ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरा परिवार जूते ढूंढता ही रह गया. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि अब जूता चुराना नहीं, मिशन इम्पॉसिबल बनाना पड़ेगा. 

पूरा कुनबा नहीं ढूंढ पाया जीजा के जूते

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल नजर आ रहा है. वहीं शादी में जब जूता छिपाई की बात आती है तो रस्म के दौरान साली और उसकी सहेलिया मिलकर जीजा के जूते छिपाने की प्लानिंग करती है. लेकिन इस शादी में सालियों ने जूते किसी कमरे या अलमारी में नहीं छिपाए बल्कि ऐसी जगह रखें कि घर के बड़े-बुजुर्ग से लेकर दूल्हे के दोस्त तक ढूंढते रह गए. वीडियो में दिखाई देता है कि पूरा कुनबा जूते खोजने में लगा है, लेकिन कोई भी सही ठिकाना नहीं पकड़ पाता है. दरअसल दूल्हे की साली ने दूल्हे के जूते अपने पैरों में रस्सी की मदद से बांध लिए थे. वहीं जब दूल्हा नेक देने के लिए मान गया तब साली ने अपने पैरों से कैंची की मदद से रस्सी काटकर दूल्हे को जूते दिए थे. साली के जूते छिपाने के इस आइडिए को लेकर दूल्हे समेत शादी में आए सभी लोग हैरान रह जाते हैं. 

वीडियो देख यूजर्स बोले-ये तो नेक्स्ट लेवल स्ट्रैटेजी है

जूते छिपाई का यह वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया जूते नहीं, मिशन इम्पॉसिबल बना देंगे, जिसे कोई ढूंढ ही ना पाए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह तो जूते छुपाने की बेहतरीन जगह है. वहीं किसी ने मजाक में लिखा जूते चोरी करने के लिए सबसे अच्छा आइडिया है. एक और कमेंट आया भाई अगले लेवल की स्ट्रेटजी चाहिए ऐसे जूते छिपाने के लिए. एक यूजर ने कमेंट किया इतना खतरनाक टैलेंट हर किसी के पास की बात नहीं. वहीं किसी ने हंसते हुए कहा ढूंढते रह जाते लेकिन जूते नहीं मिलते. इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने चेतावनी देते हुए कमेंट किया ऐसे वीडियो न दिखाओ, बहुत सी लड़कियां देख रही है… आने वाली शादियों में यही सब होने वाला है.

ये भी पढ़ें-डोगेश भाई का हुआ IIT मुंबई में एडमिशन! क्लास रूम में कैट वॉक करता दिखाई दिया कुत्ता, वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.