Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है. इस सप्ताह दोनों बहुमूल्य धातुओं में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और अनिश्चित हालात इसका बड़ा कारण माने जा रहे हैं. अमेरिका की ओर से ग्रीनलैंड से जुड़े फैसले का विरोध करने वाले देशों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है.
जिसका असर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी पर साफ दिख रहा है. निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ निवेश विकल्प की ओर आकर्षित हो रहे हैं. बीते एक हफ्ते में सोने की कीमत में 3320 रुपये और चांदी में 35000 रुपये की तेजी दर्ज की गई है.
आज के भाव की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4603.51 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं भारत में 24 कैरेट सोना एक हफ्ते की बढ़त के बाद 1,43,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के रुपये पर ट्रेड कर रहा है. चांदी भी तेज उछाल देखने को मिल रही है.
चांदी की कीमतें 2,95,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है. जिसमें इस सप्ताह 35000 रुपये की बढ़त दर्ज हुई है. आइए जानते हैं, आज आपके शहर में किस रेट पर सोना बिक रहा हैं…..
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,930 रुपए
22 कैरेट – 1,31,950 रुपए
18 कैरेट – 1,07,990 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,780 रुपए
22 कैरेट – 1,31,800 रुपए
18 कैरेट – 1,07,840 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,44,870 रुपए
22 कैरेट – 1,32,800 रुपए
18 कैरेट – 1,10,900 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,780 रुपए
22 कैरेट – 1,31,800 रुपए
18 कैरेट – 1,07,840 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,830 रुपए
22 कैरेट – 1,31,850 रुपए
18 कैरेट – 1,07,890 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,930 रुपए
22 कैरेट – 1,31,950 रुपए
18 कैरेट – 1,07,990 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,830 रुपए
22 कैरेट – 1,31,850 रुपए
18 कैरेट – 1,07,890 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,43,780 रुपए
22 कैरेट – 1,31,800 रुपए
18 कैरेट – 1,07,840 रुपए
यह भी पढ़ें: Stocks to Buy: सोमवार को इन 3 शेयरों में दिख सकती है हलचल, ब्रोकरेज फर्म्स हैं बुलिश

