Technology

सोलर एनर्जी सिस्टम में दिखें ये गड़बड़ तो हो जाएं सावधान, इमरजेंसी रिपेयर की पड़ेगी जरूरत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 14, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सोलर सिस्टम के पुर्जों से धुआं या जलने की बदबू।
  • तूफान से पैनल या माउंटिंग स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त होने पर।
  • सोलर पैनल के पास आग लगने पर तुरंत ध्यान दें।
  • इन्वर्टर या सिस्टम अचानक काम करना बंद करे।

Solar Panel Emergency Repair: सोलर पैनल 25 साल तक आराम से चल जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फॉल्ट्स होते हैं, जिन्हें तुरंत रिपेयर करने की जरूरत पड़ती है. ऐसा न करने पर भारी नुकसान हो सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर सोलर एनर्जी सिस्टम के किसी कंपोनेंट से धुआं निकल रहा है तो इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता और तुरंत प्रोफेशनल को बुलाने की जरूरत है. आज हम जानेंगे कि सोलर पैनल की किन गड़बड़ियों को लेकर सावधान रहने और कब इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत होती है.

कब पड़ती है इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत?

  • अगर सोलर पैनल, इन्वर्टर और बैटरी समेत इस सिस्टम के किसी भी कंपोनेंट से जलने की बदबू और धुआं आदि निकल रहा है तो यह आग लगने का भी कारण बन सकता है. इसलिए इस फॉल्ट को इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत है.
  • अगर आंधी-तूफान के कारण माउंटिंग स्ट्रक्चर या पैनल पर कोई फिजिकल डैमेज नजर आ रहा है तो तुरंत प्रोफेशनल से इसकी मरम्मत करवा लें. ऐसा न करने से पैनल के उखड़ने के खतरे के साथ-साथ इलेक्ट्रिक रिस्क भी रहते हैं.
  • अगर सोलर पैनल के पास आग लगी हुई है तो इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. आग से कई क्रिटिकल कंपोनेंट खराब होकर बड़े नुकसान का कारण बन सकते हैं.
  • अगर सोलर इन्वर्टर या पूरा सिस्टम चलते-चलते अचानक बंद हो जाए तो भी इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. प्रोफेशनल को बुलाकर इसी रिपेयर करवाना सही ऑप्शन है.

इमरजेंसी रिपेयर से पहले कर लें ये काम

इमरजेंसी रिपेयरिंग के लिए प्रोफेशनल्स को पहुंचने में कुछ घंटो का समय लग सकता है. तब तक खतरे को कम करने के लिए सोलर सिस्टम को बंद कर दें और डैमेज्ड पार्ट्स से छेड़छाड़ करने से बचें. अगर कहीं से धुआं या आग की लपटें उठ रही हैं तो उसके पास जाने की गलती न करें.

इन वॉर्निंग साइन को भी न करें इग्नोर

  • क्रिटिकल फॉल्ट के अलावा कई बार ऐसी भी गड़बड़ होती हैं, जिन्हें इमरजेंसी रिपेयर की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन लंबे समय तक इग्नोर भी नहीं करना चाहिए.
  • अगर एनर्जी प्रोडक्शन में लगातार कमी आ रही है तो इस पर नजर रखनी चाहिए. कई बार मौसम के कारण ऐसा हो सकता है.
  • सोलर पैनल पर अगर धूल-मिट्टी जमा हो जाए तो ये एफिशिएंसी पर असर डाल सकती है. इसलिए समय-समय पर पैनल की सफाई करते रहें.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp में आएंगे नए सब्सक्रिप्शन प्लान, पैसे देकर इन फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे यूजर

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।