भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली अंजना सिंह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. इसी बीच उनसे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हुई जिसने ना सिर्फ उनके फैंस को बल्कि पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया.
दरअसल, सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि अंजना सिंह अब हमारे बीच नहीं रहीं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर देखने को मिली.फैंस इमोशनल होकर अपना रिएक्शन देने लगे. हालांकि, बाद में इस खबरे के पीछे की सच्चाई कुछ और ही निकली.
अंजना सिंह की एक तस्वीर हुई वायरल
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब अंजना सिंह ने इस बारे में रिएक्शन दिया है. साथ ही इस फालतू की अफवाह को खारिज किया है.दरअसल, सोशल मीडिया पर अंजना सिंह की एक तस्वीर जमकर वायरल हुई.उस तस्वीर को देख हर कोई हैरान रह गया.
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हुई तो अंजना सिंह के फैंस में हड़ंकंप मच गया और लोग सच्चाई जानने के लिए बेताब हो गए.अंजना ने फर्जी खबरों पर रिएक्शन देते हुए इन अफवाहों का खंडन किया. पोस्ट में साफ तौर पर बताया कि अंजना सिंह पूरी तरह से स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं.
साथ ही,एक्ट्रेस और उनकी टीम ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहों पर बिल्कुल भी यकीन न करें और नहीं इन्हें आगे बढ़ाएं. बता दें अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई टॉप फिल्मों में काम किया है.

