स्मार्टफोन यूजर्स सावधान! इन आदतों से जल्दी भर जाती है स्टोरेज, आज ही सुधार लें नहीं तो हो जाएगा मोटा खर्चा

aditisingh
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Android Storage Problem: आजकल एंड्रॉयड फोन में काफी स्टोरेज मिलने लगी है. इसके बावजूद कुछ समय बाद यही स्टोरेज फुल हो जाती है. इसके बाद नई फाइल या फोटो डाउनलोड करने से पहले स्टोरेज खाली करनी पड़ती है. स्टोरेज फुल होने के कारण फोन की स्पीड भी स्लो हो जाती है और कई बार ज्यादा स्टोरेज के लिए नया फोन भी खरीदना पड़ सकता है, जो आपका काफी खर्चा करवा सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यूजर की किन आदतों के कारण स्मार्टफोन की स्टोरेज जल्दी फुल होती है. 

स्क्रीनशॉट और डुप्लिकेट फोटो डिलीट न करना

अगर आप गैलरी में जाकर देखेंगे कि मीम्स से लेकर एक समय आपके फेवरेट रहे जूतों तक के कई स्क्रीनशॉट मिल जाएंगे. एक टाइम पर ये स्क्रीनशॉट जरूरी थे, लेकिन अब किसी काम के नहीं रहे. इसके बावजूद ये आपके फोन की स्टोरेज घेरे बैठे हैं. इसी तरह डुप्लीकेट फोटो भी गैलरी में जगह घेरे रहती हैं. इन्हें डिलीट न करना आपके फोन की स्टोरेज पर भारी पड़ता है.

मैसेजिंग ऐप्स पर आने वाली फोटोज-वीडियोज

आजकल लगभग हर स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप या टेलीग्राम समेत कई मैसेजिंग ऐप्स होती हैं. इनमें रोजाना गुड मॉर्निंग से लेकर चाय न पीने के फायदे बताने वाली कई फोटो और वीडियोज आती रहती हैं. ये धीरे-धीरे आपके फोन में स्टोर होती रहती हैं. अगर आप इन्हें डिलीट नहीं करते हैं तो कुछ ही दिनों में कई GB स्टोरेज भर देती हैं.

अनयूज्ड ऐप्स को डिलीट न करना

महीनों पहले आपने किसी काम के लिए कोई ऐप डाउनलोड की थी. अब उसकी जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी यह ऐप आपके फोन में इंस्टॉल्ड है. अगर आप भी ऐसे ऐप्स डाउनलोड करके भूल जाते हैं तो फोन की स्टोरेज जल्दी ही फुल हो जाएगी.

ऑफलाइन डाउनलोड

स्टोरेज जल्दी फुल होने का एक और बड़ा कारण ऑफलाइन डाउनलोड भी होता है. स्पॉटिफाई से डाउनलोड की गई प्लेलिस्ट हो या यूट्यूब से डाउनलोड किए गए वीडियो, ये गैलरी में स्टोर नहीं होते हैं तो इन पर नजर नहीं जातीं. ये ऐप्स की स्टोरेज लेते हैं, जो अल्टीमेटली आपके फोन की ही स्टोरेज होती है. इन्हें डिलीट कर भी स्टोरेज फ्री की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

अब कंप्यूटर चलाने के लिए इंसानों की जरूरत नहीं, OpenAI ले आई नया एआई मॉडल, खुद कर देगा सारे काम



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.