सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access पर आकर्षक बेनिफिट्स पैकेज लॉन्च किया है. ग्राहक अब लॉयल्टी बोनस ₹10,000 (पुराने सुजुकी कस्टमर्स के लिए), फाइनेंस सेविंग्स ₹9,800 (5.99% तक ब्याज दर), 7 साल/80,000 किमी की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी (₹4,000 वैल्यू) और कॉम्प्लिमेंट्री पोर्टेबल चार्जर पा सकते हैं. कुल फायदा ₹19,800 तक हो जाता है.
दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.88 लाख है. कंपनी का उद्देश्य कस्टमर्स को कम लागत में प्रीमियम LFP बैटरी वाला विश्वसनीय इलेक्ट्रिक स्कूटर देना है. शहर की डेली कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट e-Access अब और भी किफायती हो गई है. अगर आप आने वाले दिनों में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसके डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल भी जान लीजिए.
डिजाइन और डायमेंशन
इसे प्रैक्टिकल और फैमिली यूज के लिए बनाया गया है. लंबाई 1,880 mm, व्हीलबेस 1,305 mm, ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm और सीट हाइट सिर्फ 765 mm के साथ इसका अंडरबोन फ्रेम महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी परफेक्ट बनाता है.
इसके डुअल-टोन मेटालिक कलर्स बहुत आकर्षक हैं. कंपनी इसे LED हेडलैंप, वर्टिकल पोजीशन लाइट, फुल-विड्थ LED टेललाइट और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं. फ्लैट-टॉप एर्गोनॉमिक सीट, फ्रंट यूटिलिटी पॉकेट, डुअल हेलमेट हुक और अंडरसीट स्टोरेज (हेलमेट + बैग आसानी से आ जाते हैं) इसे रोजमर्रा का स्कूटर बनाते हैं.
फीचर्स और स्पेफिकेशन
इसमें 4.2-इंच कलर TFT डिस्प्ले है, जिसमें ब्राइटनेस ऑटो एडजस्टमेंट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, बैटरी स्टेटस और लास्ट पार्क लोकेशन जैसी सुविधाएं हैं. कीलेस सिस्टम, आंसर-बैक फंक्शन, रिवर्स मोड, USB चार्जिंग पोर्ट, टिप-ओवर सेंसर, साइड स्टैंड कट-ऑफ, CBS ब्रेकिंग और हैजर्ड लाइट्स भी दिए गए हैं. मोबाइल ऐप से बैटरी, चार्जिंग स्टेटस और नजदीकी चार्जिंग स्टेशन ट्रैक कर सकते हैं.
इसका वजन सिर्फ 122 kg है. फ्रंट डिस्क + CBS, रियर ड्रम ब्रेक, 12-इंच ट्यूबलेस टायर, टेलिस्कोपिक फ्रंट और स्विंगआर्म रियर सस्पेंशन हैं. मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट (7 साल/70,000 km तक चलती है) CVT से तीन गुना ज्यादा लंबी उम्र वाली है.
बैटरी, मोटर और रेंज
कंपनी इसे 3.072 kWh बैटरी के साथ बेचती है. NMC बैटरी की तुलना में 4 गुना ज्यादा साइकल लाइफ, बेहतर सेफ्टी (पंक्चर, क्रश, पानी, आग टेस्ट पास) और 10% बैटरी पर भी फुल परफॉर्मेंस देती है. बैटरी फ्रेम में फिक्स्ड है. इसकी मिड-माउंटेड मोटर 4.1 kW पावर और 15 Nm टॉर्क वाली है. टॉप स्पीड 71 km/h है. क्लेम्ड रेंज 95 KM है.