बड़ी फैमिली हमेशा 7-सीटर कारों की ओर रुख करती हैं. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. एक ओर Maruti Suzuki Ertiga जनवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही. वहीं, Mahindra Bolero और Mahindra Scorpio की सेल बी बढ़ी है. आइए, Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं.
लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति अर्टिगा है. इस 7-सीटर SUV को पिछले महीने 17,892 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 14,248 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 26 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसे मात्र ₹8.80 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.
Maruti Suzuki Ertiga फीचर्स और इंजन
मारुति अर्टिगा का इंटीरियर स्पेसियस और प्रीमियम है. इसमें 7-सीटर लेआउट, डुअल-टोन डैशबोर्ड, सॉफ्ट-टच मैटेरियल, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स (टॉप वेरिएंट), ABS+EBD, ESP, हिल होल्ड और ISOFIX शामिल है.
इसका 1.5L K-सीरीज पेट्रोल इंजन (103 bhp) CNG ऑप्शन में भी उपलब्ध है, जो स्मूद परफॉर्मेंस भी देता है. माइलेज ARAI के अनुसार पेट्रोल में 20.3-20.51 kmpl और CNG में 26.11 km/kg तक है, जो फैमिली यूज के लिए इसे एक किफायती ऑप्शन बनाता है.
Mahindra Scorpio
लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति स्कॉर्पियो है. इसे पिछले महीने 15,542 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 15,442 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Mahindra Bolero
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर बोलेरो है. इसे पिछले महीने कुल 11,841 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 8,682 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 36 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शता है.
Mahindra XUV 7X0
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ ने आते ही छाने का काम किया है. इसे पिछले महीने कुल 10,133 नए ग्राहक मिले हैं. ये परफॉरमेंस हाल ही में लॉन्च होने के हिसाब से काफी बेहतर है.
Toyota Innova
सेल घटने के बावजूद भी टोयोटा इनोवा टॉप-5 की लिस्ट में पहुंच गई है. इसे पिछले महीने कुल 9,455 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 9,780 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई 7-सीटर सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Kia Carens की 5,633 यूनिट, Maruti Suzuki XL6 की 3,820 यूनिट, Toyota Fortuner की 3,046 यूनिट, Renault Triber की 2,509 यूनिट और Tata Safari की 2,375 यूनिट बिकी हैं.

