Last Updated:
अगर आप Hyundai की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कंपनी 1 जून 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें बढ़ाने जा रही है. Creta, Venue, i20 और Alcazar जैसे पॉपुलर मॉडल्स अब पहले से ज्यादा महंगे हो सकते हैं. आखिर कितनी बढ़ेगी कीमत, किन मॉडल्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर और ग्राहकों के पास बचत का आखिरी मौका क्या है? पूरी डिटेल यहां जानिए.
Hyundai अपनी कारों की कीमतों में 1 जून से बढ़ोतरी करेगी.
हुंडई मोटर इंडिया ने अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर 1 जून 2026 से कीमत बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. ये फैसला कच्चे माल, उत्पादन लागत और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण लिया गया है. कंपनी ने अप्रैल महीने में ही सूचित किया था कि करीब एक प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी, जिसे अब जून 2026 से लागू किया जा रहा है.
हुंडई का कहना है कि कंपनी ग्राहकों पर पूरा बोझ नहीं डाल रही है, बल्कि अतिरिक्त लागत का केवल एक हिस्सा ही कीमतों में शामिल कर रही है. इस बढ़ोतरी से कंपनी की लाभप्रदता बनी रहेगी और भविष्य में बेहतर टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स लाने में मदद मिलेगी. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में स्टील, एल्यूमिनियम और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों ने सभी कंपनियों को प्रभावित किया है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग मॉडल्स को कितना महंगा किया जा सकता है?
मॉडल वाइज़ बढ़ोतरी का अनुमान
हुंडई ने आधिकारिक रूप से हर मॉडल की सटीक बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है, लेकिन एक्सपर्ट्स और बाजार अनुमानों के आधार पर बढ़ोतरी इस प्रकार हो सकती है
- Hyundai Creta: ₹8,000 से ₹12,800 तक
- Hyundai Venue : ₹6,000 से ₹10,500 तक
- Hyundai i20: ₹5,500 से ₹9,000 तक
- Hyundai Alcazar: ₹9,000 से ₹12,000 तक
- Hyundai Grand i10 Nios और Aura: ₹4,000 से ₹7,500 तक
- Hyundai Tucson और Ioniq 5: ₹10,000 से ₹12,800 तक
नोट: बढ़ोतरी की सटीक राशि वेरिएंट (बेस, मिड, टॉप) पर निर्भर करेगी. एंट्री लेवल वेरिएंट्स पर बढ़ोतरी कम और हाई-एंड वेरिएंट्स पर ज्यादा होने की संभावना है.
क्यों हो रही है बढ़ोतरी?
कंपनी ने अप्रैल में स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया था कि वह मई से करीब 1% कीमत बढ़ाने वाली है, लेकिन बाजार की स्थिति और ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इसे 1 जून कर दिया गया. हुंडई ने स्पष्ट किया कि वह पूरे अतिरिक्त खर्च को ग्राहकों पर नहीं डाल रही है, बल्कि केवल एक हिस्सा ही पास कर रही है.
ग्राहकों के लिए सलाह
जो ग्राहक 31 मई 2026 तक बुकिंग करा लेते हैं और डिलीवरी ले लेते हैं, उन्हें पुरानी कीमतों का फायदा मिल सकता है. जून से खरीदने वालों को नई कीमतें लागू होंगी. हुंडई के लोकप्रिय मॉडल्स जैसे Creta, Venue, i20 और Alcazar पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं.
ये बढ़ोतरी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में आम बात है. मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी अन्य कंपनियां भी समयसमय पर इसी तरह कीमत समायोजन करती रहती हैं. हुंडई का कहना है कि वे लागत नियंत्रण के उपायों पर लगातार काम कर रही है ताकि भविष्य में ग्राहकों को बेहतर वैल्यू मिल सके.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें