Multibagger Stock: शेयर बाजार में पैसा लगाने वाला हर निवेशक यही सोचता है कि काश! कोई ऐसा स्टॉक मिल जाए, जो उसके निवेश को कई गुना बढ़ा दे. ऐसे ही जादुई रिटर्न देने वाले स्टॉक्स को मल्टीबैगर कहा जाता है, लेकिन इनकी पहचान बड़ी मुश्किल से हो पाती है. आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने धमाकेदार रिटर्न देकर अपने निवेशकों की किस्मत बदल दी है.
1 लाख के बने 78 लाख
यहां थंगामयिल ज्वेलरी (Thangamayil Jewellery) की बात की जा रही है. इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 1 लाख के निवेश पर 78 लाख का रिटर्न दिया है. शुक्रवार, 6 फरवरी को भी कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई. इस दौरान लगभग 10 परसेंट उछलकर यह अब 3491.80 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया है. खास बात यह है कि थंगामयिल ज्वेलरी के शेयर ने पिछले 10 सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, जिससे 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 78 लाख से ज्यादा हो गया है.
निवेशकों की बदली किस्मत
Thangamayil Jewellery के शेयरों ने लंबे समय में शानदार रिटर्न देकर इन्वेस्टर्स की जेबें भर दी है. फरवरी 2016 में कंपनी के शेयरों की कीमत लगभग 89.37 रुपये थी. इस हिसाब से उस समय 1 लाख इन्वेस्ट करने वाले इन्वेस्टर को लगभग 1,118 शेयर मिले होते.
इसके बाद, जुलाई 2023 में कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया. हर इन्वेस्टर को उसके पास रखे हर एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिला. इससे शेयरों की संख्या बढ़कर 2,236 हो गई. 6 फरवरी, 2026 तक कंपनी के स्टॉक की कीमत 3,491.80 तक पहुंच गई. इन 2,236 शेयरों की कुल वैल्यू आज की तारीख में लगभग 78.07 लाख है.
शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई. इस दौरान कंपनी के शेयर 6.31 परसेंट यानी कि 200.25 रुपये बढ़कर 3374.65 पर बंद हुए. इसका इंट्राडे हाई 3,491.80 था. इस दौरान कंपनी का 52-हफ्ते का हाई 4,138.15 रुपये और 52-हफ्ते का लो 1,526.45 था.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं टैक्स से जुड़े ये बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

