10वीं पास करते ही जरूर करें ये टेक्निकल कोर्स, फ्यूचर में होगा इतना फायदा

सतीश कुमार
4 Min Read


10वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद ज्यादातर छात्रों और पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल होता है कि अब आगे क्या करें. सभी छात्र लंबे समय तक पढ़ाई या महंगे कॉलेज का खर्च नहीं उठा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अच्छे करियर का रास्ता बंद हो जाता है. आज के समय में कई ऐसे टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्स मौजूद हैं, जिन्हें 10वीं के बाद किया जा सकता है और कम समय में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि 10वीं पास करते ही कौन से टेक्निकल कोर्स जरूर करने चाहिए जिससे फ्यूचर में फायदा होगा. 

आईटीआई 

टेक्निकल काम में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए आईटीआई एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है. ये कोर्स आमतौर पर 1 से 2 साल में पूरा हो जाता है. इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, प्लंबर, मैकेनिक  और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे कई ट्रेड शामिल होते हैं. आईटीआई करने के बाद रेलवे, फैक्ट्रियों, प्राइवेट कंपनियों और सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. शुरुआती स्तर पर 15 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है, जो अनुभव के साथ बढ़ता है. 

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 

इंजीनियरिंग सेक्टर में जल्दी कदम रखना चाहते हैं तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह कोर्स 3 साल का होता है और इसमें मैकेनिकल सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच मिलती है. पॉलिटेक्निक करने के बाद कंस्ट्रक्टेड कंपनियों, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी के मौके मिलते हैं. इसके अलावा लेटरल एंट्री के माध्यम से बीटेक के दूसरे साल में एडमिशन लेकर आगे की पढ़ाई भी की जा सकती है.

डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल दौर में डिजिटल मार्केटिंग तेजी से बढ़ता हुआ करियर ऑप्शन है. 3 से 12 महीनों के अंदर पूरे होने वाले इस कोर्स में एसईओ, सोशल मीडिया, ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट और कंटेंट प्रमोशन जैसी स्किल सिखाई जाती है. इस सेक्टर में नौकरी के साथ फ्रीलांस और खुद का काम शुरू करने का मौका भी मिलता है. वहीं इसमें शुरुआती आय 20 से 40 हजार रुपये महीने तक हो सकती है. 

कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग 

आज लगभग हर इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर का उपयोग होता है. इसलिए हार्डवेयर और नेटवर्किंग की जानकारी रखने वालों की मांग बढ़ रही है. यह कोर्स 6 महीने से 1 साल में पूरा हो सकता है. वहीं इस कोर्स के बाद सर्विस सेंटर, प्राइवेट कंपनियों में काम या खुद का रिपेयरिंग बिजनेस शुरू किया जा सकता है. इस कोर्स में शुरुआती कमाई 15 से 30 रुपये महीना तक हो सकती है. 

पैरामेडिकल कोर्स 

हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने की इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए पैरामेडिकल कोर्स अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग असिस्टेंट और एक्स-रे टेक्निशियन जैसे कोर्स शामिल होते हैं, जो एक से दो साल में पूरे हो जाते हैं. वहीं अस्पताल, क्लीनिंग और लैब में इनकी लगातार जरूरत रहती है. इन कोर्स को करने के बाद शुरुआती सैलरी 15 से 25 हजार रुपये महीना तक हो सकती है.

ये भी पढ़ें-क्या वाकई लीक हो गया एमपी बोर्ड 10वीं का इंग्लिश का पेपर, क्या दोबारा होगा यह एग्जाम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.