10 नवंबर: परिवहन दिवस और विज्ञान दिवस पर दुनिया को बेहतर बनाने का प्रण लेने की जरूरत

Aman Shanti In

नई दिल्लीः रत में 10 नवंबर को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और साथ ही यूनेस्‍को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का चलन है। परिवहन दिवस के तौर पर इस दिन को मनाने की बात करें तो सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है, वहीं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी किसी से छिपे नहीं हैं। आज दुनियाभर के वैज्ञानिक पर्यावरण को स्वच्छ और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1848 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।

1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1920 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़ संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म।

1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1990 – चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।

2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य शुरू। इसमें भारत, म्यांमा, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।

2001 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2006 – श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या।

2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।

2022 – भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

2023- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य (92) का निधन।

2024- इजराइल के हवाई हमले में उत्तरी गाजा में 17 लोगों की मौत।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *