पिछले कई सालों से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर, कभी कानूनी पेचिदगियों को लेकर और कभी सोशल मीडिया पर वायरल बयानों को लेकर उनका नाम लगातार खबरों में बना रहा है. अब ग्रेटर नोएडा से आई एक नई खबर ने उन्हें फिर से राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बना दिया है. बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया है. इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. सीमा हैदर पिछले साल ही मार्च में पांचवें बच्चे की मां बनी थीं.
निजी अस्पताल में हुई डिलीवरी
सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई. डॉक्टरों की निगरानी में प्रसव संपन्न हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर पहुंचीं तो परिजनों ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाइयां बांटीं. आसपास के लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं.जानकारी के अनुसार पिछले साल मार्च में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था. अब करीब ग्यारह महीने बाद परिवार में एक और बच्चे के आगमन से खुशियां दोगुनी हो गई हैं.
पहले भी रह चुकी हैं सुर्खियों में
सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आने के बाद से ही चर्चा का विषय रही हैं. पबजी गेम के जरिए संपर्क, फिर भारत आना और ग्रेटर नोएडा में बसना. इन घटनाओं ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित बना दिया. जांच और कानूनी प्रक्रियाओं के बीच भी उनका नाम मीडिया में बना रहा. सीमा हैदर के इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों सब्सक्राबर्स और फॉलोअर्स हैं.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोशल मीडिया पर तेज बहस
बेटे के जन्म की खबर सामने आते ही एक्स, फेसबुक और यूट्यूब पर सीमा हैदर का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा. कई यूजर्स ने बधाई संदेश लिखे. वहीं कुछ ने इस पर सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ जोड़ते हुए चर्चा शुरू कर दी. कुछ लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह निजी मामला है और इसे सनसनी की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए. जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि 11 महीने में ही दूसरा बच्चा पैदा करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है. तो कुछ यूजर्स ने मजे लेते हुए लिखा कि पूरी क्रिकेट टीम ही खड़ी करनी है क्या?
यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

