Tata Sierra के बेस वेरिएंट को कंपनी Tata Sierra Smart Plus के नाम से बेचती है. इसे किफायती कीमत पर मॉडर्न डिजाइन और कई जरूरी फीचर्स के साथ खरीदा जा सकेगा. इसका नाम पुरानी सिएरा से इंस्पायर्ड है, लेकिन यह पूरी तरह नई अर्गोस आर्किटेक्चर पर आधारित है, जो मजबूती होने के साथ पहले के मुकाबसे काफी मॉडर्न और एफिशियंट भी है.
टाटा सिएरा स्मार्ट प्लस की एक्स-शोरूम मूल्य ₹11.49 लाख है, जो इसे सेगमेंट में सबसे किफायती विकल्प बनाता है. दिल्ली में ऑन-रोड मूल्य लगभग ₹13.37 लाख से ₹13.56 लाख तक जा सकता. इसमें आरटीओ, बीमा और अन्य शुल्क शामिल हैं. अगर आप सिएरा का बेस वेरिएंट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज संबंधी डिटेल पर नजर डाल लीजिए.
डिजाइन डिटेल
सिएरा स्मार्ट प्लस का एक्सटीरियर डिजाइन काफी मॉडर्न है, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है. सामने की तरफ ‘लाइट सेबर’ एलईडी डीआरएल और ‘नाइट सेबर’ बीआई-एलईडी हेडलैंप्स हैं, जो ब्लैक्ड-आउट सेक्शन के साथ मिलकर बोल्ड लुक देते हैं. फ्लश डोर हैंडल्स में वेलकम लाइट्स हैं और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम में पडल लैंप्स दिए गए हैं.
17-इंच स्टील व्हील्स के साथ व्हील कवर, ग्लॉस ब्लैक डोर क्लैडिंग और डुअल-टोन रूफ इसे स्टाइलिश बनाते हैं. पीछे ‘लाइट सेबर’ एलईडी टेल लैंप्स, हिडन वाइपर्स और रैप-अराउंड ग्लास इफेक्ट है. ब्लैक्ड-आउट रूफ और सी-पिलर नॉस्टैल्जिक टच देते हैं. इसकी लंबाई 4340 मिमी, चौड़ाई 1841 मिमी, ऊंचाई 1715 मिमी, व्हीलबेस 2730 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 205 मिमी है. बूट स्पेस 622 लीटर है, जो रियर सीट फोल्ड करने पर 1257 लीटर हो जाता है.
इंटीरियर डिटेल
केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील में बैकलिट टाटा लोगो, टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स, रियर विंडो सनशेड्स और 2 फ्रंट वैनिटी मिरर्स हैं. बूट में लैंप और 12V पावर आउटलेट है. ग्लव बॉक्स, सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ आती है.
रियर सीट्स में टू-स्टेज रिक्लाइन, 60:40 स्प्लिट फोल्ड, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आर्मरेस्ट कप होल्डर्स हैं. हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हीटर इसे खास बनाते हैं. रियर रीडिंग लैंप, वैनिटी मिरर और यूएसबी चार्जर फ्रंट में दिए गए हैं. 5 सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ इसका डिजाइन स्पेसियस है, जो पर्याप्त लेग और हेडरूम देता है. कुल मिलाकर, बेस वेरिएंट का केबिन भी काफी बेहतर है.
फीचर्स और सेफ्टी
स्मार्ट प्लस में जरूरी फीचर्स शामिल हैं. इसे कीलेस एंट्री विथ पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, पावर मिरर्स, इंजन आइडल स्टार्ट/स्टॉप, 2 फ्रंट यूएसबी (ए और सी), हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट्स, मैनुअल डे/नाइट इनसाइड मिरर. रेडियो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, स्पीकर्स, पावर विंडोज फ्रंट और रियर, कप होल्डर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर क्वालिटी कंट्रोल, एक्सेसरी पावर आउटलेट, ट्रंक लाइट, रियर सीट सेंटर आर्मरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, फॉलो मी होम हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर विंडो वाइपर और वॉशर, डिफॉगर, व्हील कवर, इंटीग्रेटेड एंटीना, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, कॉर्नरिंग फॉगलैंप्स, रूफ रेल्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, फॉग लाइट्स और शार्क फिन एंटीना मिलता है.
सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस विथ ईबीडी, ब्रेक असिस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, एंटी-थेफ्ट अलार्म, 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड, कर्टेन) स्टैंडर्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इंजन इमोबिलाइजर, स्पीड अलर्ट, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स, हिल असिस्ट, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो होल्ड, ऑल डिस्क ब्रेक्स, 5 थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट्स और बूट सेफ्टी लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इंजन और माइलेज
इसमें 1.5L रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 बीएचपी पावर और 145 एनएम टॉर्क देता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. NA पेट्रोल इंजन का ARAI क्लेम्ज माइलेज 17.40 KMPl है. अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लें और फिर विचार बनाएं कि आपके लिए कौन का वेरिंट सही रहेगा.

