1983 Patients Were Treated At The Fair. – Amethi News

Jrs Computer
2 Min Read


अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। मेले में 1983 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया गया। वहीं गंभीर मिले 22 मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया।

गोसाईगंज पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में सभी स्टाफ तैनात रहा। सुबह 12:05 बजे तक कुल 51 मरीज पहुंचे, जिनमें से 11 की जांच हो सकी थी। मेले में पहुंचीं पहिलेपार गांव निवासी आयशाबानो ने बताया कि पेट में कब्ज के साथ ही कमजोरी की समस्या से वह परेशान हैं। बाहर से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने दवा देने संग सावधानी बरतने की सलाह दी।

चतुर्भुजपुर गांव निवासी प्रभुदेवी ने बताया कि ब्लड प्रेशर संग कमर, हाथ पैर में दर्द बना हुआ है। निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। बुजुर्ग हरिनाथ ने बताया कि कई दिनों से सर्दी, जुकाम, खांसी के साथ सांस फूल रही है। प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। बताया कि चिकित्सक ने दवा देने संग मौसम व खानपान के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सिलोखर निवासी सागर ने बताया कि इन दिनों काम करते व खेलते समय शरीर में चकत्ते पड़ जाते है। प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे थे, लेकिन आराम कम मिल रहा था। यहां मेले में चिकित्सक ने दवा देने संग चिकित्सक ने स्वच्छता व खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई।

सीएमओ ने किया निरीक्षण

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने शाहमऊ और जायस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान 162 मरीजों का इलाज और 42 जांच की गई मिली। वहीं जायस में 85 मरीजों के सापेक्ष 22 जांच की गई थी। दोनों स्थानों पर स्टाफ मौजूद मिले, तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद मिले।



Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment