सोशल मीडिया पर आए दिन पर एडवेंचर से जुड़े हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार यही मजेदार दिखने वाला एडवेंचर जानलेवा भी साबित हो जाता है. सोशल मीडिया पर फिलहाल एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन से करीब 3000 फीट ऊपर दो पैराग्लाइडर हवा में टकराते नजर आ रहे हैं. कुछ सेकेंड के इस टकराव ने देखने वालों की सांस रोक दी. इस वीडियो को देखकर कई लोग तरह-तरह के कमेंट भी करते दिखाई दे रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिखाई देता है कि दो पैराग्लाइडर ऊंचाई पर उड़ान भर रहे होते हैं. वहीं अचानक हवा में दिशा बदलते समय दोनों एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. दोनों का टकराव इतना तेज होता है कि दोनों पैराशूट आपस में उलझ जाते हैं और कुछ पल के लिए लगता है, अब बड़ा हादसा होने वाला है. हालांकि कुछ ही सेकंड बाद दोनों पैराग्लाइडर अपने रिजर्व पैराशूट खोल लेते हैं, जिससे दोनों जाते हैं, लेकिन उन कुछ ही सेकंड में जो स्थिति बनती है, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है.
Why are people even paying for adventure activities here when they are barely monitored until something goes wrong? Authorities wake up only after a mishap. This time they were lucky the reserve parachutes opened, but imagine the trauma in those few seconds. pic.twitter.com/mkLwFoNh7m
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) March 2, 2026
सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल
यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिए. कई लोगों ने कहा कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता, तब तक निगरानी और नियमों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है लोग यहां एडवेंचर एक्टिविटी के लिए पैसे क्यों दे रहे हैं, जब तक कोई हादसा नहीं होता, तब तक निगरानी ही नहीं होती इस बार तो किस्मत अच्छी थी कि रिजर्व पैराशूट खुल गया वरना उन कुछ सेकंड में क्या होता, सोचकर ही डर लगता है.
इसके अलावा दूसरा यूजर कमेंट करता है, अगर पैराशूट नहीं खुलता तो आज इन पर्यटकों का पारा-पार हो जाता. एक और यूजर कमेंट करता है ज्यादातर लोग साइकिल ठीक से नहीं चला पाते, लेकिन बिना ट्रेनिंग और फिटनेस के सीधे ऐसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में कूद जाते हैं तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कोई बात नहीं है, वह तैयार थे इसलिए बच गए. वरना बहुत ज्यादा सरकारी नियम इस खेल को खत्म कर देते हैं. वहीं एक यूजर ने गुस्से में कमेंट किया कोई समझदार इंसान भारत में ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी नहीं करेगा. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है भारत में ऐसी एक्टिविटी मत करो, जान जाने का खतरा ज्यादा रहता है.