20.7 KM माइलेज, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS! मार्केट में दनादन बिक रही ये SUV, शुरुआती कीमत मात्र ₹10.99 लाख

सतीश कुमार
3 Min Read


Kia India घरेलू बाजार में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसकी पॉपुलर कार Kia Seltos ने कंपनी की सेल में चार चांद लगाएं हैं. इन्होंने हाल ही में घोषणा की है कि सेल्टोस ने भारत में लॉन्च (2019) के बाद कुल 6 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. ये उपलब्धि मिड-साइज SUV सेगमेंट में सेल्टोस की लगातार बढ़ रही मांग को दर्शाती है.

कंपनी ने डाटा जारी करते हुए कहा है कि टॉप एंड ट्रिम्स (GTX, X-Line आदि) ने कुल बिक्री का 29% योगदान दिया, जो ग्राहकों की प्रीमियम फीचर्स, एडवांस्ड सेफ्टी और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के प्रति बढ़ती रुचि को दिखाता है. जनवरी 2026 में अकेले 10,639 यूनिट्स बिकीं, जो दिसंबर 2025 से 58% ज्यादा है. कुल बिक्री में अलग-अलग वेरिएंट्स का अच्छा बैलेंस रहा. बेस से लेकर टॉप तक, सारे ट्रिम्स को ग्राहक मिले हैं.

प्राइस और डिजाइन
Kia Seltosको दिल्ली में ₹10.99 लाख (HTE पेट्रोल MT) रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं, इसका टॉप X-Line डीजल AT वेरिएंट ₹19.99 लाख तक जाता है. आप इसे कुल 10 मुख्य वेरिएंट्स (HTE, HTK, HTX, GTX, X-Line आदि) में खरीद सकते हैं, जिसमें 40 से ज्यादा सब-वेरिएंट्स हैं.

नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस SUV की लंबाई 4,460 mm है. इसे आक्रामक टाइगर नोज ग्रिल, आईस क्यूब LED हेडलैंप्स, स्टार मैप DRL, कनेक्टेड स्टार मैप टेल लैंप्स, 18 इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स, डुअल-पेन पैनोरामिक सनरूफ. 10 कलर्स + X-Line के लिए मैट ग्रेफाइट, मस्कुलर स्टांस और हाई ग्राउंड क्लियरेंस के साथ खरीदा जा सकता है.

इंटीरियर और फीचर्स
इसे स्मोकी ब्लैक-व्हाइट या हंटर ग्रीन टू-टोन केबिन, 12.3 इंच HD टचस्क्रीन + 12.3 इंच डिजिटल क्लस्टर (पैनोरामिक ट्रिनिटी डिस्प्ले), 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, रियर 60:40 स्प्लिट सीट्स, बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर और डुअल जोन AC के साथ खरीदा जा सकता है.

फीचर्स में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, OTA अपडेट्स, Kia Connect (रिमोट स्टार्ट, जियोफेंसिंग), स्मार्ट की, पैडल शिफ्टर्स, और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक शामिल है. इसे सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, ESC, TPMS, हिल होल्ड, 360° कैमरा (टॉप वेरिएंट्स) और टॉप वेरिएंट में Level-2 ADAS मिलता है.

इंजन और माइलेज
कंपनी इसे कुल 3 इंजन ऑप्शन में बेचती है. इसमें पहला 1.5L NA पेट्रोल है, जो 115 PS की पावर और 144 Nm टॉर्क देता है. दूसरा 1.5L टर्बो पेट्रोल है, जो 160 PS पावर और 253 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है.तीसरा 1.5L टर्बो डीजल यूनिट है, जो 116 PS पावर और 250 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 20.7 KMPL है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.