20,000 रुपये सस्ता हो गया है सैमसंग का ट्रिपल कैमरा वाला दमदार फोन, Valentine’s Day के मौके पर मिल रही खास छूट

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Valentine’s Day के मौके पर अगर आप Samsung Galaxy S24 FE खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. शानदार लुक, दमदार कैमरा और पावरफुल फीचर्स वाले इस फोन पर अभी 20,000 की छूट मिल रही है. ऐसे में अगर आप Valentine’s Day के खास मौके पर किसी को फोन गिफ्ट करने का मन बना रहे हैं तो सैमसंग का यह पावरफुल स्मार्टफोन एक अच्छी च्वॉइस हो सकती है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स हैं और इस पर डील कहां मिल रही है. 

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस

2024 में लॉन्च हुआ यह फोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें Exynos 2400e 5G प्रोसेसर लगा है, जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा लगा है. फ्रंट में इसे 10MP कैमरा से लैस किया गया है. यह फोन 4,700mAh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुआ था. 

कहां मिल रही है डील?

सैमसंग ने भारत में इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अभी यह 20,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर अभी Galaxy S24 FE का ग्रेफाइट कलर वेरिएंट 20,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 39,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा सेलेक्टेड कार्ड्स पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है. 

ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी चल रहा है डिस्काउंट ऑफर

Valentine’s Day के मौके पर ऐप्पल ने भी आईफोन 17 समेत अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट का ऐलान किया है. इस ऑफर के तहत 99,900 रुपये की कीमत वाले MacBook Air M4 की खरीद पर ग्राहक 10,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. इसी तरह आईफोन 17 सीरीज के मॉडल्स पर 5,000 रुपये और आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

4G फोन पर क्यों नहीं चलती 5G? रिचार्ज प्लान में नहीं, टेक्नोलॉजी में छिपा है राज



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.