2026 Honda City Facelift Launch Tomorrow: जानिए पूरी डिटेल, किन बदलावों के साथ मारेगी एंट्री


Honda Cars India कल 22 मई 2026 को अपनी पॉपुलर मिडसाइज सेडान Honda City का facelift वर्जन लॉन्च करने जा रही है. ये अपडेट मौजूदा 5th जनरेशन City को Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसे कंपीटर्स के मुकाबले मजबूत बनाएगा. नई City में शार्प फ्रंट डिजाइन, बड़ा टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 2 ADAS जैसी अपग्रेड्स मिलेंगे, जबकि इंजन और हाइब्रिड ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे.

संभावित कीमत ₹12.50 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट तक ₹19-23 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है. ये फेसलिफ्ट स्टाइलिश लुक, बेहतर कम्फर्ट और सेफ्टी पर फोकस करते हुए होंडा सिटी की पॉपुलरिटी को और बढ़ाएगा. डीलर यार्ड में स्पॉट हुई कार से कन्फर्म हो चुका है कि Honda ने कंज्यूमर डिमांड को ध्यान में रखकर जरूरी चेंजेस किए हैं. आइए डिज़ाइन से लेकर फीचर अपडेट तक पर नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

नई होंडा सिटी का फ्रंट ज्यादा शार्प और मॉडर्न दिखेगा. नया हॉरिजॉन्टल ग्रिल, स्लिम LED हेडलैंप के साथ कनेक्टेड LED DRLs, रिवाइज़्ड बम्पर और ट्वीक्ड टेल लैंप्स दिए गए हैं. साइड प्रोफाइल लगभग वैसा ही रहेगा, लेकिन नए अलॉय व्हील्स (16 इंच) और रियर बंपर में सटल चेंजेंस होंगे. कुल मिलाकर कार वाइडर और प्रीमियम लगेगी. कलर्स और स्टाइलिंग में भी फ्रेश ऑप्शन मिल सकते हैं.

केबिन में सबसे बड़ा बदलाव 10.25-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन होगा, पहले ये 8-इंच की थी. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सैटिन सिल्वर एक्सेंट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. डैशबोर्ड लेआउट लगभग समान रहेगा, लेकिन ओवरऑल फील ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न होगा. 360-डिग्री कैमरा और बेहतर कनेक्टिविटी भी शामिल होने की उम्मीद है. स्पेस और प्रैक्टिकलिटी City की खासियत बनी रहेगी.

फीचर्स और सेफ्टी

नई होंडा सिटी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और एडवांस कनेक्टेड टेक मिलेंगे. होंडा सेंसिंग सूट के साथ Level 2 ADAS उपलब्ध होगा. अन्य फीचर्स में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और एंबियंट लाइटिंग शामिल हो सकते हैं. ये अपडेट्स City को सेगमेंट में ज्यादा कॉम्पिटिटिव बनाएंगे.

सेफ्टी में मजबूत अपग्रेड्स की उम्मीद है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड रहेंगे, साथ ही Level 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और Honda Sensing टेक्नोलॉजी मिलेंगे. ABS, EBD, VSA, TPMS और ISOFIX जैसे फीचर्स पहले से मौजूद हैं. Facelift के साथ सेफ्टी रेटिंग्स में सुधार संभव है, जो फैमिली सेडान खरीदने वालों के लिए बड़ा प्लस पॉइंट होगा.

इंजन और माइलेज

मैकेनिकली कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसे 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन (121 PS / 145 Nm) के साथ खरीदा जा सकेगा, जो 6-speed MT या CVT के साथ मिलेगा. माइलेज लगभग 17.8-18.4 kmpl रहेगा. Hybrid e:HEV वर्जन (124 PS सिस्टम आउटपुट, 253 Nm) भी जारी रहेगा, जो बेहतर एफिशिएंसी (25+ kmpl तक) देगा. दोनों पावरट्रेन रिलायबल और स्मूथ हैं.



Source link