Automobile

2026 Hyundai Exter Facelift Launch: कीमत ₹5.79 लाख से शुरू, 25+ अपडेट के साथ बनी और बेहतर SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

2026 Hyundai Exter रेंज को नए अपडेट के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. ये 20 मार्च 2026 को लॉन्च हुई, जिसमें डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी में 25 से अधिक बदलाव किए गए हैं. नई Exter का एक्स-शोरूम प्राइस ₹5.79 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट तक ₹9.42 लाख तक जाता है.

पेट्रोल वेरिएंट्स ₹5.80 लाख से ₹9.42 लाख, जबकि CNG वेरिएंट्स ₹6.99 लाख से ₹9.40 लाख के बीच हैं. बुकिंग्स शुरू हो चुकी हैं और डिलीवरी जल्द शुरू होगी. आइए जानते हैं कि नइ एक्सटर पहले के मुकाबले कितनी बदल गई है और बजट सेगमेंट में अब ये कितनी बेहतर च्वॉइस बन सकती है. इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Exter का लुक अब और बोल्ड हो गया है. फ्रंट में रीडिजाइन ग्रिल, नए LED हेडलाइट्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं. रियर में भी नए टेललाइट्स और स्पोर्टी लुक है. नए कलर ऑप्शन जैसे Ranger Khaki और Ranger Khaki with Black roof (ड्यूल टोन) उपलब्ध हैं. अलॉय व्हील्स भी अपडेटेड हैं, जो इसे युवाओं और फैमिली यूजर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं. मार्केट में इसका मुकाबला Tata Punch और Nissan Magnite जैसे कॉम्पिटिटर्स से है.

केबिन अब प्रीमियम फील देता है. नया डुअल-टोन नेवी और ग्रे थीम, 3D कार्बन-पैटर्न डैशबोर्ड फिनिश, मेटल पेडल्स (सेगमेंट फर्स्ट), स्पोर्टी D-कट स्टीयरिंग व्हील, नई सीट अपहोल्स्ट्री और फोल्डिंग ड्राइवर आर्मरेस्ट मिलता है. स्पेस अच्छा है, 5 लोगों के लिए कम्फर्टेबल है. बूट स्पेस पेट्रोल में 391 लीटर और CNG में 225 लीटर (अंडरबॉडी स्पेयर व्हील के साथ) है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Exter में सेगमेंट-फर्स्ट बिल्ट-इन डैशकैम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, Bluelink कनेक्टेड कार फीचर्स (60+), रियर USB टाइप सी पोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वॉइस-एनेबल्ड सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और Alexa इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स हैं. मल्टी-लैंग्वेज UI और Ambient Sounds of Nature भी दिए गए हैं.

सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड है. इसे अब 6 एयरबैग्स, Electronic Stability Control (ESC), 30 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और कुल 45+ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ खरीदा जा सकेगा. ABS, EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स और कैमरा जैसे फीचर्स इस लिस्ट में शामिल हैं.

इंजन और माइलेज

इसमें कोई मैकेनिकल चेंज नहीं हुआ है. 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल इंजन (4-सिलेंडर) 83 PS पावर और 113.8 Nm टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन 5-स्पीड MT या AMT है. CNG वेरिएंट में 69 PS पावर और 95.2 Nm टॉर्क मिलता है और ये केवल MT के साथ उपलब्ध है. माइलेज ARAI के अनुसार पेट्रोल में 19.2-19.4 kmpl और CNG में 27+ km/kg तक है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।