Last Updated:
Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर वैन Eeco को नए Star Edition के साथ लॉन्च कर दिया है. सिर्फ ₹19,999 अतिरिक्त कीमत में मिलने वाला ये एडिशन 18 प्रीमियम एक्सेसरीज़, स्पोर्टी डिजाइन और बेहतर केबिन फील के साथ आता है. इसमें 26.78 km/kg तक का माइलेज और 7-सीटर ऑप्शन भी मिलता है. अगर आप फैमिली या कमर्शियल यूज़ के लिए बजट फ्रेंडली वैन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है.

Maruti Eeco का स्टार एडिशन लॉन्च किया गया है.
Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर कमर्शियल वैन Maruti Eeco को और आकर्षक बनाने के लिए नया स्टार एडिशन लॉन्च कर दिया है. ये एडिशन प्राइवेट खरीदारों को टारगेट करता है और स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम लुक और फील देता है. स्टार एडिशन की कीमत सिर्फ ₹19,999 (एक्स्ट्रा) रखी गई है.
ईको स्टार एडिशन में बॉडी कलर्ड बंपर्स, रियर स्पॉइलर, फॉग लैंप्स, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, सीट कवर्स, स्टाइलिश व्हील कवर्स, क्रोम एम्ब्लम, डोर वाइजर्स और मड फ्लैप्स जैसी 18 एक्सेसरीज़ शामिल हैं. दो आकर्षक कलर्स- Metallic Brisk Blue और Metallic Glistening Grey उपलब्ध हैं. ये एक्सेसरीज़ ज्यादातर डीलर लेवल पर फिट की जा सकती हैं. खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो डिजाइन से लेकर इंजन तक की डिटेल पर नज़र डाल लीजिए.
डिजाइन और इंटीरियर
स्टार एडिशन को स्टैंडर्ड ईको से अलग पहचान देने के लिए बॉडी कलर्ड फ्रंट और रियर बंपर्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं. रियर स्पॉइलर स्पोर्टी अपील बढ़ाता है. बाकी डिजाइन ईको का क्लासिक बॉक्सी और प्रैक्टिकल स्टाइल ही है, जो लोडिंग और पैसेंजर कम्फर्ट के लिए जाना जाता है.
इंटीरियर में स्टाइलिंग किट और सीट कवर्स दिए गए हैं, जो केबिन को थोड़ा अपग्रेडेड फील देते हैं. ईको का इंटीरियर स्पेसियस और प्रैक्टिकल है. मैनुअल स्लाइडिंग डोर आसान एंट्री-एग्जिट सुनिश्चित करते हैं. इसमें 5 या 6/7 सीटर ऑप्शन उपलब्ध हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
मारुति ईको का स्टार एडिशन मुख्य रूप से एक्सेसरीज़ बंडल पर फोकस करता है. स्टैंडर्ड फीचर्स में हीटर, टैकोमीटर, रियर पार्किंग सेंसर्स आदि शामिल हैं. कुछ वेरिएंट्स में AC भी मिलता है.
इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं. लैडर फ्रेम चेसिस और RWD सेटअप मजबूती देते हैं. हालांकि, ग्लोबल NCAP में इसे 0 स्टार रेटिंग मिली है.
इंजन और माइलेज
इसके सभी वेरिएंट्स में 1.2 लीटर K12N पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 79.65 bhp पावर और 105 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. माइलेज की बात करें, तो ये पेट्रोल में 19.71 kmpl और CNG में 26.78 km/kg तक की फ्यूल एफिसियंसी देने में सक्षम है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें