Automobile

2026 Renault Duster vs MG Astor: कीमत, फीचर्स और माइलेज में कौन SUV है बेस्ट? जान लीजिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

2026 Renault Duster ने लंबे इंतजार के बाद नए अवतार में इंडियन मार्केट के अंदर एंट्री मारी है. मिड साइड SUV सेगमेंट के अंदर एक समय राज करने वाली ये कार वापस से बाजार के अंदर धूम मचाने वाली है. हालांकि, इसे कुछ मॉडल्स से तगड़ा कंपटीशन भी मिलने वाला है. इसमें MG Astor का भी नाम शामिल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों में किस SUV को खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा.

सबसे पहले कीमत की बात करते हैं. नई डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख से शुरू होकर ₹18.49 लाख तक जाती है. वहीं, एमजी एस्टर ₹9.79 लाख से ₹15.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक में उपलब्ध है. डस्टर थोड़ी महंगी है, लेकिन ज्यादा वेरिएंट और पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है. आइए, अब इन दोनों SUVs की डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज तक की डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

नई डस्टर आक्रामक और मॉडर्न एसयूवी स्टाइलिंग के साथ आती है. मजबूत रूफलाइन्स, फुल एलईडी हेडलैंप्स, पैनोरमिक सनरूफ और 212 mm ग्राउंड क्लियरेंस. ये रफ टेरेन के लिए बेहतर लगती है. एमजी एस्टर स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाली है, जिसमें शार्प लाइन्स, एलईडी लाइट्स और स्लीक प्रोफाइल है, जो शहर की ड्राइविंग के लिए आकर्षक है. डस्टर ज्यादा रग्ड फील देती है.

डस्टर में डुअल स्क्रीन सेटअप (10.1 इंच इंफोटेनमेंट + 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले), गूगल बेस्ड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड टेलगेट और बड़ा 518 लीटर बूट स्पेस है. केबिन स्पेशियस और क्वालिटी अच्छी है. एस्टर का इंटियर भी प्रीमियम है. इसे बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, अच्छी मटेरियल फिनिश और आरामदायक सीटिंग मिलती हैं. हालांकि, डस्टर की तुलना में इसके अंदर थोड़ा छोटा बूट और कम स्पेस लगता है.

फीचर्स और सेफ्टी

डस्टर एडवांस्ड फीचर्स से लैस है. इसमें 17 ADAS फीचर्स, 360° कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और मल्टी-मोड ड्राइव हैं. एस्टर में भी 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ और अच्छे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं, लेकिन ADAS में डस्टर आगे है. दोनों में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो मिलते हैं. सेफ्टी के लिए डस्टर में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं और डिस्क ब्रेक हैं. ADAS के साथ ये ज्यादा सुरक्षित विकल्प है. एस्टर में भी 6 एयरबैग, 360° कैमरा, TPMS और हिल कंट्रोल हैं, लेकिन ADAS लेवल कम है.

इंजन और माइलेज

डस्टर को तीन इंजन ऑप्शन- 1.0 लीटर टर्बो (100 PS), 1.3 लीटर टर्बो TCe 160 (163 PS/280 Nm) और 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (163 PS) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. माइलेज 17-18 kmpl (पेट्रोल) और हाइब्रिड में 25 kmpl तक संभव है. इसमें 6-स्पीड MT या DCT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे. Astor में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (108 PS/144 Nm) है, जो स्मूद लेकिन डस्टर के मुकाबले कम पावरफुल है. माइलेज 14.8-15.4 kmpl के आस-पास है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।