2026 Tata Nexon On-Road Price & EMI Details: नई नेक्सॉन खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

सतीश कुमार
5 Min Read


Tata Motors इंडियन मार्केट में अपनी किफायती और टिकाऊ और सेफ कारों के लिए जानी जाती है. इस लिस्ट में Tata Nexon सबसे ऊपर आती है. इस 5-स्टार सेफ्टी रेटेड SUV को मात्र ₹7,31,890 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है, जो 6 एयरबैग सहित तमाम जरूरी फीचर्स से लैस है.

अगर आप हाल ही में नई नेक्सॉन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कि फरवरी 2026 की शुरुआत में टाटा नेक्सॉन खरीदने पर आपको दिल्ली में कितना On Road Price देना होगा. इसके साथ ही हम Down Payment और EMI के बारे में भी जानेंगे.

Tata Nexon On Road Price और EMI

जैसा कि आपको बताया, टाटा नेक्सॉन की ऑन रोड कीमत ₹7,31,890 है. अगर इसे आप दिल्ली में खरीदते हैं, तो इस पर लगभग 58,603 हजार रुपये का RTO टैक्स और 34,248 रुपये तक का इंश्योरेंस अमाउंट देना होगा. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत 8,24,741 रुपये हो जाएगी.

अगर आप इस ऑन रोड कीमत 1 लाख रुपये की Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 7,24,741 रुपये पर आपको Car Loan लेना होगा. मान लेते हैं कि 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर आपको यह लोन 5 साल के लिए मिलता है. इस तरह 15,399 रुपये की EMI से आप 60 महीनों में ये लोन अदा कर सकेंगे.

कितना ब्याज लगेगा?

5 साल की EMI और 1 लाख रुपये Down Payment देने के बाद आप कुल 60 किस्तों में 1,99,175 रुपये का ब्याज भरेंगे. इस तरह इंटरेस्ट के बाद आपकी गाड़ी की कीमत कुल 10,23,916 रुपये हो जाएगी, जिसमें 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट भी शामिल है.

डिजाइन और इंटीरियर

टाटा नेक्सॉन प्रीमियम इंटीरियर और बेहतरीन सेफ्टी के लिए जानी जाती है. इसका एक्सटीरियर मॉडर्न और बोल्ड है. फ्रंट में LED DRLs के साथ स्लीक हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेललाइट्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस, 16-इंच अलॉय व्हील्स और डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स मिलते हैं. पीछे का लुक वाइड और डायनामिक लगता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है.

इंटीरियर काफी स्पेशियस और लग्जरी है. डैशबोर्ड पर 10.25-इंच हार्मन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, JBL 9-स्पीकर साउंड सिस्टम (टॉप वेरिएंट में), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे 360° कैमरा, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS with EBD, ESP, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, 360° कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

टाटा नेक्सॉन को 1.2L टर्बो पेट्रोल (118-120 PS पावर, 170 Nm टॉर्क), 1.5L टर्बो डीजल (113-115 PS पावर, 260 Nm टॉर्क) और CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5/6-स्पीड MT, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड DCT शामिल है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज डीजल के लिए 24.08 KMPL है.

जरूरी सूचना: ऊपर बताई गई On Road Price और EMI  की डिटेल्स दिल्ली के हिसाब से हैं. शहर, डीलरशिप, RTO और इंश्योरेंस कंपनी बदलने पर कीमत का आंकड़ा कम-ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा, अच्छी ब्याज दर पर Car Loan मिलना आपकी  मासिक कमाई और Credit Score पर निर्भर करता है.

अगर आप महीनें में 50-60 हजार रुपये कमा लेते हैं और मौजूदा समय में कोई लोन नहीं चुका रहे हैं, तो इसे EMI आसानी से खरीद सकते हैं.   अच्छी डील पाने के लिए अलग-अलग बैंक से कोटेशन लें और गाड़ी खरीदने से पहले अच्छी तरह से टेस्ट ड्राइव भी जरूर लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.