Auto News

2026 Tata Tiago CNG Facelift: अब Paddle Shifters के साथ आएगी CNG AMT, जानें फीचर्स और कीमत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tata Motors ने अपनी पॉपुलर हैचबैक टियागो के फेसलिफ्ट मॉडल की CNG वेरिएंट की डिटेल्स जारी कर दी हैं. कंपनी ने एक नई वीडियो के जरिए कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर को सामने रखा है. सबसे बड़ी खबर ये है कि 2026 टाटा टियागो CNG AMT में पैडल शिफ्टर्स (Paddle Shifters) दिए जाएंगे. ये फीचर सेगमेंट में पहला होगा, क्योंकि मारुति सेलेरियो या हुंडई ग्रैंड i10 नियोस जैसे कंपटीटर्स में ये सुविधा उपलब्ध नहीं है.

टियागो के पेट्रोल फेसलिफ्ट के बाद अब CNG वर्जन की भी झलक मिल गई है. 28 मई को इसकी कीमतों की आधिकारिक घोषणा होने वाली है. CNG मॉडल में पेट्रोल वर्जन से ज्यादा अंतर नहीं है, सिवाय CNG से जुड़ी कुछ खास तकनीकी बातों के. आइए जानते हैं कि ये कितनी अलग हो सकती है.

इंजन और परफॉर्मेंस

मैकेनिकल बदलाव ज्यादा नहीं किए गए हैं. टियागो CNG में वही 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन रहेगा. पेट्रोल मोड में ये 86 hp पावर देता है, जबकि CNG मोड में पावर घटकर 75.5 hp रह जाती है. 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड होगा, साथ ही 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलेगा.

टाटा की पॉपुलर डुअल-सिलिंडर CNG टेक्नोलॉजी (iCNG) जारी रहेगी, जो स्पेस-सेविंग और सुरक्षित है. डायरेक्ट CNG स्टार्ट फीचर भी कायम रहेगा, जिससे ठंडे मौसम में भी आसानी से कार स्टार्ट हो जाती है.

इंटीरियर और नए फीचर्स

इंटीरियर को काफी मॉडर्न बनाया गया है. पेट्रोल मॉडल की तरह CNG में भी दो फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन- 10.25 इंच टचस्क्रीन और एक नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा. पुराने LCD डिस्प्ले की जगह अब डिजिटल यूनिट आएगी.

डैशबोर्ड का डिजाइन भी बदला गया है. अब इसमें लेयर्ड लुक दिया गया है, जो पहले वाले स्वूपिंग डिजाइन से ज्यादा प्रीमियम लगता है. नए फीचर्स में 360 डिग्री कैमरा, 2 वायरलेस चार्जिंग पैड, रोटरी गियर सेलेक्टर और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप शामिल हैं. ये फीचर्स टियागो को अपने सेगमेंट में काफी कंपटीटिव बनाते हैं.

एक्सटीरियर अपडेट्स

एक्टीरियर में सॉफ्ट अपडेट्स दिए गए हैं, जो कार को ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनाते हैं. नए बंपर्स, रीडिजाइन किए गए LED हेडलैंप्स और टेललैंप्स (जो कनेक्टिंग बैंड से जुड़े हैं) कार को तरोताजा लुक देते हैं. नई डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी शामिल किए गए हैं.

कीमत और कंपटीशन

मौजूदा टियागो CNG MT की कीमत ₹5.54 लाख से ₹7.4 लाख के बीच है, जबकि AMT वेरिएंट ₹7.32 लाख से ₹7.92 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाते हैं. फेसलिफ्ट मॉडल में करीब ₹30,000 तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

ये कार मुख्य रूप से मारुति सुजुकी सेलेरियो और हुंडई ग्रैंड i10 नियोस से मुकाबला करेगी. पैडल शिफ्टर्स वाला AMT विकल्प इसे कंपटीटर्स से अलग पहचान देगा, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं.

कुल मिलाकर, 2026 टाटा टियागो CNG फेसलिफ्ट स्टाइल, फीचर्स और सुविधा का अच्छा कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है. CNG सेगमेंट में ये एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती है, खासकर शहरों में, जहां लोग ज्यादा कार चलाते हैं और अच्छे माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।