2026 Tata Tiago vs Hyundai Grand i10 Nios: बजट हैचबैक सेगमेंट में Tata Tiago और Hyundai Grand i10 Nios आमने-सामने हैं. Tiago ने नई जनरेशन के साथ धमाकेदार एंट्री की है, जबकि Nios अपनी प्रीमियम फील और फीचर्स से मजबूत मुकाबला कर रहा है. Tiago की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹4.69 लाख (Smart Petrol) है, जो CNG में ₹5.79 लाख से शुरू होती है.
Grand i10 Nios की शुरुआत ₹5.55 लाख (Era Petrol) से होती है और टॉप वेरिएंट ₹8 लाख के आसपास जाता है. Tiago वैल्यू फॉर मनी और सेफ्टी पर जोर देता है, वहीं Nios रिफाइंड ड्राइव और स्टाइलिश इंटीरियर ऑफर करती है. दोनों ही 1.2 लीटर पेट्रोल और CNG विकल्पों में उपलब्ध हैं. शहर की सड़कों के लिए परफेक्ट, ये दोनों कारें फैमिली और फर्स्ट-टाइम बायर्स की पसंद बनी हुई हैं. आइए इनकी डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नज़र डालते हैं.
डिजाइन
2026 Tata Tiago में पूरी तरह नया लुक मिलता है. शार्प हेडलैंप्स, नया फ्रंट ग्रिल और रियर डिजाइन के साथ मॉडर्न अपील. ये कॉम्पैक्ट (लगभग 3767 mm लंबा) और एग्रेसिव दिखती है. क्रिस्प लाइन्स और बोल्ड फ्रंट के साथ Hyundai Grand i10 Nios ज्यादा स्लीक और प्रीमियम स्टाइलिंग रखती है. Nios थोड़ी लंबी (3815 mm) है, जो रोड पर ज्यादा प्रेजेंस देती है. Tiago यंग खरीदारों को, जबकि Nios फैमिली यूजर्स को सूट करती है.
इंटीरियर
Tiago का केबिन नया डैशबोर्ड, डुअल-टोन थीम, 10.25-इंच टचस्क्रीन और फुली डिजिटल क्लस्टर के साथ काफी अपग्रेडेड है. स्पेस अच्छा है, लेकिन Nios की तुलना में थोड़ा टाइट लग सकती है. Grand i10 Nios बेहतर मटेरियल क्वालिटी, स्पेसियस केबिन और कम्फर्टेबल सीट्स ऑफर करता है. दोनों में रियर AC वेंट्स और USB C पोर्ट्स मिलते हैं, लेकिन Nios की फिनिशिंग थोड़ी ज्यादा प्रीमियम लगती है.
फीचर्स और सेफ्टी
Tiago में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग और AMT में पैडल शिफ्टर्स जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स हैं. Nios भी क्रूज कंट्रोल, अच्छा इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड कार टेक देता है. Tiago फीचर्स में थोड़ा आगे है, खासकर सस्ते वेरिएंट्स में. सेफ्टी में Tiago मजबूत है. 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल और अन्य सेफ्टी फीचर्स के साथ Tata ने सेफ्टी को प्राथमिकता दी है. Nios भी अच्छी सेफ्टी देता है, लेकिन Tiago जितना व्यापक नहीं. Tiago को सेफ्टी-कॉन्शस फैमिलीज पसंद करेंगी.
इंजन और माइलेज
दोनों 1.2L इंजन वाले हैं. Tiago पेट्रोल में 85-86 PS पावर देती है, CNG में थोड़ा कम है. Nios में 82 PS के आसपास पावर है. Tiago का इंजन पंची है और ड्राइविंग मजेदार है. माइलेज की बात करें, तो Tiago पेट्रोल में 19-20 kmpl और CNG में 26+ km/kg तक चल सकती है. वहीं, Nios पेट्रोल में 16-18 kmpl और CNG में 27 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. अगर सेफ्टी, वैल्यू और लोअर प्राइस चाहिए, तो Tiago बेहतर ऑप्शन है.