2026 Tata Tiago vs Hyundai Grand i10 Nios: हाल ही में Tata Motors ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Tiago को अपडेट किया है. ये बजट हैचबैक सेगमेंट में Hyundai Grand i10 Nios को कड़ी टक्कर देगी. Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.70 लाख है, जबकि Grand i10 Nios की कीमत ₹5.60 लाख से शुरू होती है.
दोनों टॉप वेरिएंट्स ₹8 लाख के आसपास जाते हैं. Tiago ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर करती है, जबकि Grand i10 Nios प्रीमियम फील और रिफाइंड ड्राइव देती है. शहर की ड्राइविंग, फैमिली यूज और फ्यूल एफिशिएंसी को ध्यान में रखते हुए ये दोनों अच्छे ऑप्शन हैं. Tiago की सेफ्टी और फीचर्स में नया अपडेट इसे आकर्षक बनाता है. आइए दोनों की डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
2026 Tata Tiago में नया फ्रंट-रियर डिज़ाइन, LED लाइट्स और मॉडर्न लुक के साथ आया है. ये मजबूत और स्टाइलिश दिखती है. Hyundai Grand i10 Nios बोल्ड स्टांस, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs और डायमंड-कट अलॉयज के साथ प्रीमियम और यंग अपील वाली है. Nios थोड़ी ज्यादा फैशनेबल लगती है.
Tiago का केबिन अपडेटेड है. इसे 10.25 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, बेहतर मैटेरियल्स, आर्मरेस्ट और डुअल-टोन थीम के साथ प्रैक्टिकल और मॉडर्न बनाया गया है. Nios स्पेसियस फील, अच्छी फिट-फिनिश, हनीकॉम्ब पैटर्न डैशबोर्ड और कंफर्टेबल सीट्स के साथ आती है. दोनों में अच्छा स्पेस है, लेकिन Nios का व्हीलबेस थोड़ा ज्यादा है.
फीचर्स और सेफ्टी
Tiago में 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड टेक और AMT ऑप्शन मिलते हैं. Nios में 20.25 cm टचस्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, अच्छे इंफोटेनमेंट और कुछ वेरिएंट्स में प्रीमियम ऐड-ऑन्स हैं. Tiago फीचर्स में एज रखती है.
सेफ्टी Tiago मजबूत है. इसे 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 4-स्टार ग्लोबल NCAP (पिछले मॉडल्स के आधार पर), ABS, ESP, 360° कैमरा आदि मिलते हैं. Nios में भी 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, ESC, TPMS मिलते हैं. लेकिन पुराने ग्लोबल NCAP टेस्ट में 2-स्टार रेटिंग मिली थी
इंजन और माइलेज
दोनों ही हैचबक्स में 1.2 लीटर इंजन मिलता है. Tiago का Revotron पेट्रोल इंजन 85 bhp पावर प्रोड्यूस करता है, जो CNG ऑप्शन के साथ 19-28 kmpl (ARAI) तक का माइलेज देने में सक्षम है. वहीं, Nios का Kappa इंजन 82 bhp पावर के साथ पेट्रोल में 18-21 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है. CNG में और भी बेहतर फ्यूल एफिशियेंसी मिलती है.
किसे खरीदना समझदारी: Tiago बेहतर वैल्यू, सेफ्टी और फीचर्स के साथ जीतती दिखती है. वहीं, Gran i10 Nios प्रीमियम फील पसंद करने वालों के लिए अच्छी है. कुल मिलाकर नई Tiago ज्यादा आकर्षक चॉइस लगती है. दोनों में किसी एक को चुनने से पहले डीलरशिप पर जाकर टेस्ट ड्राइव जरूर लें.