2026 Yezdi Scrambler 350 लॉन्च: ₹1.99 लाख में 30PS पावर, नया Katar इंजन और 30KMPL माइलेज


Last Updated:

2026 Yezdi Scrambler 350 नए अंदाज़ में लॉन्च हो गई है और इस बार कंपनी ने 30-30-30 फॉर्मूले के साथ बड़ा गेम खेला है. ₹1.99 लाख की कीमत में मिलने वाली इस बाइक में 334cc का नया Katar इंजन, हल्का वजन और एडवांस राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक इसमें कई बड़े बदलाव हुए हैं. क्या ये Triumph और Royal Enfield को टक्कर दे पाएगी? जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

Yezdi Scrambler 350 की धमाकेदार एंट्री! मात्र 1.99 लाख की कीमत पर लाएं घरZoom

2026 Yezdi Scrambler 350 को मात्र ₹1.99 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया है.

क्लासिक लीजेंड्स ने इंडियन मार्केट में अपनी नई 2026 Yezdi Scrambler 350 को अपडेटेड अवतार में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,99,950 रखी गई है. ये नई मोटरसाइकिल न केवल पहले से ज्यादा हल्की है, बल्कि इसमें नया Katar इंजन और बेहतर हैंडलिंग के लिए अपडेटेड चेसिस का इस्तेमाल किया गया है.

येज़्दी ने इस बार 30-30-30 के फॉर्मूले पर ध्यान केंद्रित किया है. इसका अर्थ है 30 PS की पावर, 30 Nm का टॉर्क और लगभग 30 kmpl का माइलेज. अपनी रफ-एंड-टफ स्टाइलिंग और मॉडर्न फीचर्स के साथ ये बाइक सीधे तौर पर ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X और रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 को टक्कर देने के लिए तैयार है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और लुक

नई येज़्दी स्क्रैम्बलर के डिज़ाइन में कई छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव किए गए हैं. इसमें अब एक नया फ्यूल टैंक मिलता है, जिस पर आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं. बाइक के साइड पैनल्स को ओवल शेप दिया गया है, जिस पर रेसिंग नंबर ’69’ अंकित है, जो इसे रेट्रो-रेसर लुक देता है. बाइक में राउंड एलईडी हेडलाइट, हाई फ्रंट फेंडर (बीक) और रिब्ड सिंगल-पीस सीट दी गई है. सबसे बड़ा बदलाव इसके एग्जॉस्ट सिस्टम में है. पुराने ट्विन-एग्जॉस्ट की जगह अब एक सिंगल साइड-स्लंग एग्जॉस्ट दिया गया है, जिससे न केवल बाइक का वजन कम हुआ है बल्कि ये देखने में भी ज्यादा स्लीक लगती है.

इंजन और स्पेसिफिकेशन

इस बाइक को नया 334cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड ‘Katar’ इंजन के साथ पेश किया गया है. ये इंजन 29.6 bhp की पावर और 30 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इंजन के लो-एंड और मिड-रेंज टॉर्क को सुधारा है ताकि ऑफ-रोडिंग और शहर की ट्रैफिक में बाइक को चलाना आसान हो. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलता है. बाइक का वजन अब 8 किलोग्राम कम होकर 174 KM हो गया है, जो इसे सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक्स में से एक बनाता है.

फीचर्स और तकनीक

तकनीकी रूप से ये बाइक काफी एडवांस हो गई है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ट्रिप मीटर, गियर इंडिकेटर और अन्य जरूरी जानकारी दिखाता है. मॉडर्न जरूरतों को देखते हुए इसमें USB टाइप ए और टाइप सी दोनों चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं. बाइक में तीन राइडिंग मोड्स- रोड, रैन और ऑफ रोड मिलते हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ट्रैक्शन कंट्रोल को एडजस्ट करते हैं.इसके अलावा, हैंडलबार को पहले से थोड़ा चौड़ा किया गया है, ताकि राइडर को ऑफ-रोड ड्राइविंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिल सके.

सोफ्टी और हार्डवेयर

सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड दिया गया है. खास बात ये है कि ऑफ-रोड मोड में राइडर पीछे के पहिये का ABS स्विच-ऑफ कर सकता है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm और रियर में 240 mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. सस्पेंशन की बात करें तो आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स (150 mm ट्रेवल) और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर (130 mm ट्रेवल) दिए गए हैं. बाइक में 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर स्पोक व्हील्स के साथ सेमी-कनॉबी टायर्स मिलते हैं, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतरीन ग्रिप प्रदान करते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link