21 तोला सोना और 71 लाख कैश… यूट्यूबर को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो

सतीश कुमार
4 Min Read


हमारे देश में अक्सर शादियां किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी जबरदस्त चर्चा में है. इस शादी के चर्चा में होने की वजह, शादी में मिला भारी भरकम लग्न-टीका है, जिसका वीडियो खुद अरुण पंवार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में दावा किया गया है कि यह दहेज नहीं बल्कि दान है, लेकिन 71 लाख रुपये कैश और 21 तोला सोना देखकर लोग हैरान रह गए. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या नाम बदल देने से दहेज, दहेज नहीं रह जाता है.

लग्न टीका गिनाते दिखे लोग, रील में हुआ हर चीज का जिक्र

अरुण पंवार की ओर से शेयर की गई रील में एक व्यक्ति हाथ में कागज लेकर शादी में दिए गए गहनों और नकदी का पूरा ब्यौरा पढ़ते नजर आ रहा है. वीडियो में बताया गया है कि लड़के को साढ़े पांच तोले सोने की चेन, चार तोले का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठी दी गई है. इसके अलावा लड़के के पिता, ताऊ, भाइयों, मां और रिश्तेदारों के लिए भी सोने के गहने दिए गए हैं. वीडियो के अनुसार, कुल मिलाकर 21 तोला सोना और 71 लाख रुपये कैश दिया गया है, जिसे दान का नाम दिया गया है. बता दें, अरुण पंवार की पत्नी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं. इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम और सोना दिए जाने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है की लड़की कितनी भी पढ़ लिख लें बिना दहेज की शादी आज भी मुश्किल नजर आती है.

शादी है या सौदा? सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा कैश का लेनदेन खुलकर हो रहा है. यह शादी है या सौदा मतलब लड़की कितनी भी पढ़ लिख ले बिना दहेज की शादी नहीं हो सकती. वहीं दूसरे यूजर ने कहा नाम चाहे दान रखो या लग्न-टीका 71 लाख कैश और सोना दिखावा ही है, कानूनन दहेज अपराध है, रील बनाकर इसका महिमामंडन गलत संदेश देता है. इसके अलावा एक यूजर ने साफ तौर पर कमेंट किया कोई कुछ भी कहे पर है यह है तो दहेज ही. इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया कि क्या सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो बनाकर दहेज जैसी कुप्रथा को सामान्य किया जा रहा है या फिर इसे खुले तौर पर चुनौती देने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-दादी की तेहरवीं पर शादी के कपड़े पहनकर पहुंच गए पोते, वीडियो हो गया वायरल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.