25 KM माइलेज, 6 एयरबैग और सनरूफ! ये हैं देश की सबसे सस्ती Automatic Car, कीमत मात्र 4.75 लाख से शुरू

सतीश कुमार
5 Min Read


Cheapest Automatic Car in India: समय के साथ Automatic Car खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. खासकर उन लोगों के ये ज्यादा पसंद आती है, जो शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर गियर बदलने की झंझट से बचना चाहते हैं. ट्रैफिक जाम, तंग गलियां और डेली कम्यूटिंग के लिए अब ऑटोमैटिक कारें लग्जरी से कम नहीं हैं.

अगर आप आने वाले दिनों में एक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार खरीदना चाहते हैं और आपका बजट टाइट है, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. हम अपने इस लेख में देश की 5 Most Affordable Automatic Cars की लिस्ट लेकर आए हैं. इस सूची में Maruti Suzuki S-Presso से लेकर Tata Nexon तक का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत और खासियत पर एक नजर डालते हैं.

Maruti Suzuki S-Presso

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी एसप्रेसो है. कंपनी इसे AGS के साथ बेचती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र 4.75 लाख रुपये से शुरू होती है. ये मिनी-SUV स्टाइल की हैचबैक है, जिसमें अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस, कॉम्पैक्ट साइज और 25 kmpl तक का माइलेज मिलता है।

शहर में पार्किंग और ट्रैफिक के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है. इसमें 998cc का K10C इंजन है, जो 68 bhp पावर देता है. फीचर्स में टचस्क्रीन, पावर विंडो, की-लेस एंट्री और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग शामिल हैं. मारुति की सर्विस नेटवर्क की वजह से इसकी रनिंग कॉस्ट बहुत कम रहती है.

Maruti Suzuki Alto

लिस्ट में दूसे नंबर पर भी मारुति की कार है. ऑल्टो के10 को AGS के साथ मात्र 5.51 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये भारत की सबसे पॉपुलर और किफायती कारों में से एक है. 24-25 kmpl का माइलेज, छोटा साइज और कम मेंटेनेंस इसे पहली बार कार खरीदने वालों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाता है.

मारुति अल्टो K10 में 998cc इंजन है, जो शहर की स्पीड के लिए पर्याप्त है. ये उन परिवारों के लिए बेस्ट है, जो कम बजट में एक पॉपुलर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार खरीदना चाहते हैं. कंपनी इसमें तमाम सेफ्टी फीचर्स के साथ स्टैंडर्ड 6 एयरबैग ऑफर करती है.

Renault Kwid

लिस्ट में तीसरे नंबर पर रेनो क्विड है. कंपनी इसे AMT ऑप्शन में बेचती है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत मात्र 5.44 लाख रुपये है. क्विड की खासियत है इसका अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस (174mm) है, जो भारतीय सड़कों की उछाल-खड्डों के लिए परफेक्ट है. इसका लुक भी मारुति गाड़ियों के मुकाबले अलग है.

इसमें 1.0L इंजन है, जिसका माइलेज करीब 22 kmpl के करीब पहुंच जाता है. हाइयर वेरिएंट में 8-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. रेनो की डिजाइन यूथफुल है, जो युवा खरीदारों को आकर्षित करती है. ऑफिस आने-जाने के लिए इसे कंसिडर किया जा सकता है.

Maruti Suzuki Celerio

लिस्ट में तीसरे नंबर पर फिर से मारुति की कार है. कंपनी सेलेरियो को भी कम दाम में AGS ऑप्शन के साथ बेचती है. Celero AGS की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत मात्र 5.61 लाख रुपये से शुरू होती है. यह स्पेसियस हैचबैक है, जिसमें अच्छा हेडरूम और बूट स्पेस है.

इसका इंजन Alto K10 और S-Presso के समान है और माइलेज लगभग 26 kmpl तक पहुंचता है. इसमें दिए गए स्टैंडर्ड 6 एयगैग S-Presso को सेगमेंट में सबसे बेहतर कारों में से एक बनाते हैं. रिफाइंड इंजन और स्मूद AGS गियरबॉक्स फैमिली यूज के लिए अच्छा है.

Tata Punch

पांचवें नंबर पर Tata punch शामिल है। इसका सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट (Pure Plus AMT)मात्र 7.55 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. 2026 के फेसलिफ्ट मॉडल में ये माइक्रो-SUV अपनी 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग (एडल्ट प्रोटेक्शन 30.58/32 और चाइल्ड 45/49) के साथ सबसे सुरक्षित विकल्प है.

इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, ESP, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर मिलता है. इसका 1199cc नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 87 bhp पावर देता है, जबकि माइलेज करीब 18-20 kmpl है। 193mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 366 लीटर बूट स्पेस और SUV जैसी स्टाइलिंग इसे अन्य हैचबैक से अलग करती है. कंपनी ने इसके हाइयर वेरिएंट में 360 डिग्री कैमरा और सनरूफ भी शामिल किया है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment