25 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत मात्र ₹3,49,900! छोटी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये कार


होमफोटोऑटोकार

25 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹3,49,900! छोटी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये कार

Last Updated:

Best Cars Under 5 Lakh in India: क्या आप ₹5 लाख के बजट में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? Maruti Alto K10, S-Presso, Renault Kwid और Tata Tiago इस समय सबसे चर्चित विकल्प हैं. लेकिन कीमत, माइलेज, सेफ्टी, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कौन-सी कार आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगी? इस तुलना में जानिए चारों कारों की खूबियां और कमियां, ताकि खरीदने से पहले सही फैसला ले सकें.

Maruti Suzuki Alto K10: ये देश की सबसे किफायती और भरोसेमंद फैमिली कारों में से एक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3,69,900 लाख से शुरू होकर ₹5.45 लाख तक जाती है. डिजाइन की बात करें तो ये एक पारंपरिक हैचबैक लुक के साथ आती है, जिसमें हनीकॉम्ब ग्रिल और आकर्षक हेडलैम्प्स दिए गए हैं. इसके इंटीरियर में डुअल-टोन फिनिश के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टॉप वेरिएंट्स में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है.

इस कार में 998cc का K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ आता है. सेफ्टी के लिहाज से इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 24.39 kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट 24.9 kmpl तक का शानदार माइलेज देने में सक्षम है.

Maruti Suzuki S-Presso: ये उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो बेहद कम बजट में माइक्रो-एसयूवी (Mini-SUV) जैसा फील चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3,49,900 से शुरू होती है. इसका डिजाइन काफी बोल्ड और अपराइट है, जिसमें हाई स्टांस, स्क्वैरिश व्हील आर्चेस और मस्कुलर फ्रंट ग्रिल दी गई है. इंटीरियर में सेंटर-माउंटेड डिजिटल कंसोल और 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम इसके केबिन को काफी मॉडर्न और यूथफुल लुक देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी ऑल्टो वाला ही 998cc का के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68.5 PS की पावर और 91 Nm का टॉर्क देता है. इसमें मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिए एस-प्रेसो को सुजुकी के हार्टेक्ट (HEARTECT) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें डुअल एयरबैग, ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), हिल होल्ड असिस्ट और ABS शामिल हैं. इसका एएमटी वेरिएंट 25.30 kmpl तक का सबसे बेस्ट माइलेज निकाल कर देता है.

Renault Kwid: इस बजट रेंज में Kwid अपने स्टाइलिश लुक और प्रीमियम अपील के कारण युवाओं के बीच काफी पॉपुलर रही है. वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4,29,900 से शुरू होती है, जिससे इसका बेस वेरिएंट ₹5 लाख के अंदर आ जाता है. डिजाइन के मामले में ये एक मिनी क्रॉसोवर जैसी दिखती है, जिसमें एलईडी डीआरएल (LED DRLs), रूफ रेल्स और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसका इंटीरियर काफी स्पेसियस है और इसमें 8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

इंजन की बात करें तो क्विड में 999cc का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो लगभग 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार 5-स्पीड मैनुअल और एक रोटरी डायल वाले एएमटी गियरबॉक्स के साथ आती है. सेफ्टी के मामले में इसमें डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर कैमरा जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. ये कार लगभग 21.46 से 22.3 kmpl तक का माइलेज आसानी से दे देती है.

Tata Tiago: ये इस सेगमेंट की सबसे मजबूत और सुरक्षित कारों में गिनी जाती है, जिसका बेस वेरिएंट ₹4,69,990 की शुरुआती कीमत पर मिल जाता है. डिजाइन के मामले में टियागो काफी स्पोर्टी और शार्प दिखती है, जिसमें टाटा की सिग्नेचर ग्रिल और मस्कुलर बॉडी लाइन्स हैं. इसका इंटीरियर काफी प्रीमियम क्वालिटी का है, जिसमें आरामदायक फैब्रिक सीट्स, डुअल-टोन डैशबोर्ड और प्रैक्टिकल केबिन लेआउट मिलता है, जो लॉन्ग ट्रिप्स के लिए बेहद आरामदायक है.

Tata Tiago: ये इस सेगमेंट की सबसे मजबूत और सुरक्षित कारों में गिनी जाती है, जिसका बेस वेरिएंट (XE) लगभग ₹4.70 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मिल जाता है. डिजाइन के मामले में टियागो काफी स्पोर्टी और शार्प दिखती है, जिसमें टाटा की सिग्नेचर ग्रिल और मस्कुलर बॉडी लाइन्स हैं. इसका इंटीरियर काफी प्रीमियम क्वालिटी का है, जिसमें आरामदायक फैब्रिक सीट्स, डुअल-टोन डैशबोर्ड और प्रैक्टिकल केबिन लेआउट मिलता है, जो लॉन्ग ट्रिप्स के लिए बेहद आरामदायक है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link