Maruti Suzuki ने इंडियन ऑटो मार्केट में अपनी पॉपुलर और प्रीमियम Hybrid SUV मारुति विक्टोरिस की कीमतों में कटौती करके ग्राहकों को एक बड़ा और शानदार तोहफा दिया है. त्योहारी सीजन की शुरुआत और बाजार में बढ़ते कंपटीशन को देखते हुए कंपनी का यह रणनीतिक कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. Maruti Suzuki Victoris अपने बोल्ड लुक, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
हालांकि, कंपनी ने ये प्राइस ड्रॉप सभी वेरिएंट्स पर लागू नहीं किया है, बल्कि केवल चुनिंदा ऑप्शनल वेरिएंट्स की कीमतों में ही बड़ी कटौती की है. इस कटौती के बाद अब ये एसयूवी अपने सेगमेंट में पहले से कहीं अधिक वैल्यू-फॉर-मनी और आकर्षक विकल्प बनकर उभरी है. अगर आप भी इस समय एक नई और मॉडर्न फीचर्स से लैस एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मारुति विक्टोरिस को कम दाम में खरीदा जा सकता है. आइए, अपडेटेड प्राइस के बारे में जानते हैं.
Maruti Suzuki Victoris कितनी सस्ती हुई?
अगर इस प्राइस ड्रॉप की बारीकियों को समझें, तो मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस के केवल (O) यानी ऑप्शनल वेरिएंट्स की कीमतों में ही ₹38,900 की फ्लैट कटौती की है. इसमें ZXi (O) मैनुअल, ZXi Plus (O) मैनुअल, ZXi (O) ऑटोमैटिक और ZXi Plus (O) ऑटोमैटिक वेरिएंट्स शामिल हैं इसके अलावा बेस मॉडल LXi, मिड-वेरिएंट VXi, सीएनजी (CNG) और हाई-एंड स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे अपने पुराने दामों पर ही बिकते रहेंगे. जिन वेरिएंट की कीमत घटी है, जानिए-
| वेरिएंट | नई कीमत | पुरानी कीमत | कटौती |
|---|---|---|---|
| ZXi (O) MT | Rs. 13.69 lakh | Rs. 14.08 lakh | ₹38,900 |
| ZXi Plus (O) MT | Rs. 15.43 lakh | Rs. 15.82 lakh | ₹38,900 |
| ZXi (O) AT | Rs. 15.25 lakh | Rs. 15.64 lakh | ₹38,900 |
| ZXi Plus (O) AT | Rs. 17.38 lakh | Rs. 17.77 lakh | ₹38,900 |
डिजाइन और इंटीरियर
मारुति विक्टोरिस का एक्सटीरियर डिजाइन बेहद मस्कुलर, आक्रामक और मॉडर्न है. इसके फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग वाली बड़ी नेक्सवेव ग्रिल, एलईडी हेडलैम्प्स, डीआरएल्स (DRLs) और स्पोर्टी दिखने वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे सड़क पर एक दमदार एसयूवी स्टांस देते हैं. वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो केबिन को बेहद प्रीमियम लुक दिया गया है. इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड, आलीशान लेदरेट सीट्स, पर्याप्त लेगरूम और बूट स्पेस मिलता है, जिससे लंबी ट्रिप्स के दौरान भी यात्रियों को बेहतरीन आराम और लग्जरी का अहसास होता है.
फीचर्स और सेफ्टी
इस एसयूवी में फीचर्स की कोई कमी नहीं है. इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के मामले में भी ये बेहद मजबूत है. विक्टोरिस में 6 एयरबैग, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी विक्टोरिस तीन अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है. पहला 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ बेहतरीन पावर जनरेट करता है. दूसरा विकल्प पर्यावरण के अनुकूल और किफायती सीएनजी (CNG) वेरिएंट है. तीसरा और सबसे एडवांस विकल्प इसका ‘स्ट्रांग हाइब्रिड’ इंजन है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है.
माइलेज के मामले में ये गाड़ी अपने सेगमेंट में सबसे आगे है. इसका रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट लगभग 19 से 21 किमी/लीटर का माइलेज देता है, जबकि सीएनजी वेरिएंट में ये 26 किमी/किग्रा तक का सफर तय कर सकती है. वहीं, इसका सबसे प्रीमियम स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किमी/लीटर का बंपर माइलेज देने में सक्षम है.