3 ऑफरोड मोड, 19- इंच व्हील और बड़ा सनरूफ! Fortuner की मार्केट खाने आ रही ये SUV?

सतीश कुमार
3 Min Read


Last Updated:

MG Motor India की MG Majestor SUV 12 फरवरी को लॉन्च होगी. मार्केट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner और Jeep Meridian से होने वाला है. इसमें 4×4 सिस्टम, लग्जरी इंटीरियर और 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन दिया गया है.

ख़बरें फटाफट

Fortuner की मार्केट खाने आ रही ये SUV?Zoom

MG Majestor

MG Motor India ने अपनी आगामी फुल-साइज एसयूवी MG Majestor को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है. ये SUV डी+ सेगमेंट के अंदर Toyota Fortuner और Jeep Meridian जैसी कारों को टक्कर देगी. इसे 12 फरवरी को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाना है.

हाल ही में इसका एक टीजर वीडियो सामने आया है. वीडियो में SUV को विभिन्न टेरेन पर ड्राइव करते दिखाया गया है. इसमें तीन डेडिकेटेड ऑफ-रोड मोड्स- Rock, Sand और Snow शामिल हैं. ये मोड्स रॉक, रेत और बर्फ जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतर ट्रैक्शन और कंट्रोल प्रदान करेंगेय.

Majestor होगी असली ऑफरोडर!

इस SUV में 4×4 सिस्टम, लो-रेंज 4WD और डिफरेंशियल लॉक्स के साथ स्विच दिए गए हैं, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए सक्षम बनाते हैं. हाल ही में इसे नागालैंड के माउंट जाप्फू और एक्सट्रीम टेरेन पर टेस्ट करते देखा गया है, जहां इसकी सस्पेंशन आर्टिकुलेशन और ग्राउंड क्लीयरेंस ने प्रभावित किया.

डिजाइन और इंटीरियर

Majestor का एक्सटीरियर काफी आक्रामक और प्रीमियम लग रहा है. इसमें फाल्कन-इंस्पायर्ड LED DRLs, बड़ा फ्रंट ग्रिल, थिक बॉडी क्लैडिंग और डुअल-टोन 19-इंच अलॉय व्हील्स (265/65 R19 Apollo Apterra HT टायर्स) लगे हैं, जो इसे रग्ड और स्टाइलिश बनाते हैं. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स और क्रोम एग्जॉस्ट टिप्स हैं. ये MG Gloster से बड़ी, लंबी, चौड़ी और ऊंची है. साथ ही लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी है.

इंटीरियर लग्जरी से भरपूर होने वाला है. इसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन्स, Level 2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, JBL साउंड सिस्टम और 7-सीटर लेआउट है. ये फैमिली यूज और ऑफ-रोड एडवेंचर दोनों के लिए परफेक्ट है.

इंजन और परफॉरमेंस

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 213 bhp पावर और 478 Nm टॉर्क जनरेट करेगा. ये 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा. कुछ वेरिएंट्स में सिंगल-टर्बो ऑप्शन भी हो सकता है. इसकी कीमत 40-45 लाख के करीब हो सकती है.

homeauto

Fortuner की मार्केट खाने आ रही ये SUV?



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.