31,000 किलो की गोल्ड गुजिया ने मचाया तहलका, होली 2026 पर लग्जरी मिठाइयों का ट्रेंड सोशल मीडिया पर वायरल

aditisingh
3 Min Read


होली का त्योहार आते ही बाजार रंगों के साथ-साथ मिठाइयों की मिठास से भी सराबोर हो जाता है. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ पारंपरिक खोया और सूखे मेवे वाली गुजिया की नहीं है. सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी प्रीमियम गुजिया ट्रेंड कर रही हैं कि लोग कीमत सुनकर ही हैरान रह जा रहे हैं. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक, हर प्लेटफॉर्म पर “गोल्ड गुजिया” और “लक्जरी होली स्वीट्स” की धूम मची हुई है.

होली के मौके पर बाजार में आई 31 हजार रुपये किलो की गुजिया

दरअसल, कानपुर समेत कई शहरों में प्रीमियम मिठाइयों की दुकानों ने इस बार गुजिया को लग्जरी ट्विस्ट दे दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाने योग्य सोने की परत चढ़ी गोल्ड गुजिया की कीमत करीब 31,000 रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है. वहीं सिल्वर वर्क से सजी गुजिया 2,100 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही है. इतना ही नहीं, तुर्की स्टाइल यानी बकलावा जैसी लेयर्स वाली स्पेशल गुजिया भी बाजार में उपलब्ध है, जिसकी कीमत करीब 1,500 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

सोशल मीडिया पर इन गुजियाओं के अनबॉक्सिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स, रॉयल पैकेजिंग और कस्टमाइज्ड मैसेज के साथ पेश की जा रही ये मिठाइयां खास तौर पर कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और हाई-एंड कस्टमर्स को टारगेट कर रही हैं. कई फूड ब्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स इन गुजियाओं का रिव्यू करते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग इसे भारतीय परंपरा का मॉडर्न अवतार बता रहे हैं, तो कुछ इसे “ओवर द टॉप” ट्रेंड कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल

गुड़ से बनी और शुगर फ्री गुजिया भी है ट्रेंड में

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ दिखावे वाली नहीं, बल्कि हेल्थ-कॉन्शस वेरिएंट भी ट्रेंड में हैं. शुगर-फ्री, गुड़ से बनी और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर स्पेशल गुजिया की डिमांड भी बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर “हेल्दी होली स्वीट्स” हैशटैग के साथ लोग इन विकल्पों की जानकारी शेयर कर रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2026 की होली में प्रीमियम और कस्टमाइज्ड मिठाइयों का बाजार रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देख सकता है.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.