34 Km माइलेज, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स! ये हैं देश की सबसे सस्ती CNG Car, कीमत मात्र ₹4,61,900 से शुरू

सतीश कुमार
5 Min Read


Most Affordable CNG Cars in India: लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के बीच लोग सीएनजी गाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं. उन लोगों के लिए बीच ये ज्यादा पॉपुलर हैं, जो कम मेंटेनेंस कॉस्ट, बेहतर माइलेज और ईको- फ्रेंडली ऑप्शन चाहते हैं. अगर आप भी एक सस्ती CNG Car तलाश रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है.

अपने इस लेख में हम आपके लिए देश की 5 सबसे सस्ती सीएनजी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें Maruti Suzuki S-Presso CNG, Maruti Suzuki Alto K10 CNG, Renault Kwid CNG और Maruti Suzuki Wagon R CNG का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

Maruti Suzuki S-Presso CNG

लिस्ट में पबसे पहले नंबर Maruti S-Presso CNG है. ये मारुति की सबसे सस्ती CNG कारों में से एक है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.62 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप CNG वेरिएंट VXi (O) S-CNG की कीमत करीब 5.12 लाख रुपये है. S-Presso का डिजाइन मिनी-SUV जैसा है, जिसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (180 mm) है, जो भारतीय सड़कों की गड्ढों और उछालभरी सड़कों के लिए अच्छा है.

ये 998 cc का K10C इंजन इस्तेमाल करती है, जो CNG मोड में 56 bhp पावर और 82.1 Nm टॉर्क देता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज 32.73 km/kg है. फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर और डुअल एयरबैग्स शामिल हैं. ये कार छोटे परिवारों या पहले कार खरीदने वालों के लिए बेस्ट है, क्योंकि इसका मेंटेनेंस बहुत कम है.

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

अगली कार Maruti Alto K10 CNG है. इसके CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत LXi S-CNG से शुरू होकर लगभग 4.82 लाख रुपये है, जबकि टॉप VXi (O) S-CNG करीब 5.32 लाख रुपये में मिलती है. Alto K10 का 998 cc इंजन CNG पर 55.92 bhp पावर और 82.1 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ARAI माइलेज 33.85 km/kg है.

ये कार बेहद कम रखरखाव वाली है, पार्ट्स सस्ते हैं और रनिंग कॉस्ट बहुत कम (लगभग 1-1.5 रुपये प्रति किमी) है. फीचर्स में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले सपोर्ट और माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी शामिल है. Alto K10 अपने छोटा साइज, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस खर्च के साथ आती है. ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बजट में रहना चाहते हैं।

Renault Kwid CNG

अब Renault Kwid CNG की बात करते हैं. Renault ने हाल ही में Kwid में फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प लॉन्च किया है, जो 2025-2026 में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती CNG वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.67-5.00 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप Climber CNG करीब 5.47 लाख रुपये तक जाती है.

Kwid का 999 cc इंजन CNG मोड में 67 bhp पावर देता है, जो इनमें सबसे ज्यादा है. माइलेज ARAI के अनुसार 22-25 km/kg के आसपास है, लेकिन SUV-स्टाइल डिजाइन और 184 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण यह खराब सड़कों पर बेहतर परफॉर्म करती है. फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री और अच्छा केबिन स्पेस है.

Maruti Suzuki Wagon R CNG

इस लिस्ट में सबसे महंगी Maruti Suzuki Wagon R CNG है. ये स्पेस और प्रैक्टिकलिटी में सबसे आगे है.इसका CNG वेरिएंट LXi से शुरू होकर 5.89 लाख रुपये और VXi करीब 6.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. 998 cc इंजन CNG पर 55.92 bhp और 82.1 Nm देता है, ARAI माइलेज 34.05 km/kg है.

Wagon R की सबसे बड़ी खासियत है इसका टॉल-बॉय डिजाइन, जो अंदर से बहुत स्पेसियस बनाता है. पीछे बैठने वाले को अच्छा लेगरूम और हेडरूम मिलता है. फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 6 एयरबैग्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और अच्छी सेफ्टी है. ये फैमिली के लिए बेस्ट है, क्योंकि इसमें सामान रखने की जगह ज्यादा है और लंबी यात्राओं में भी कम्फर्ट मिलता है.

हमारी सलाह: इन चारों कारों की तुलना करें तो Alto K10 CNG और S-Presso CNG सबसे सस्ती हैं, जबकि Wagon R CNG स्पेस में आगे है और Kwid CNG स्टाइल और ग्राउंड क्लीयरेंस में बेहतर है. CNG चुनने से सालाना हजारों रुपये की बचत होती है, खासकर दिल्ली जैसे शहरों में जहां CNG स्टेशन ज्यादा हैं. अगर आपका बजट 5-6 लाख है, तो ये कारें बेस्ट विकल्प हैं.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment