Mahindra इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर SUVs के लिए जानी जाती है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. कंपनी ने फरवरी 2026 में कुल 60,018 यूनिट सेल किए. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 50,420 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सेल के मामले में Mahindra Scorpio/N पहले स्थान पर है. वहीं, Mahindra Thar और Bolero की मांग भी बढ़ी है. इसके अलावा, Mahindra XEV 9e और XUV 700 की सेल में गिरावट देखी गई. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.
Mahindra Scorpio/N
सेल के मामले में पहले नंबर पर स्कॉर्पियो/स्कॉर्पियो एन है. पिछले महीने इसकी कुल 14,665 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 13,618 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
स्कॉर्पियो N की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.49 से शुरू होकर 24.34 लाख रुपये तक जाती है. इसे 2.0L पेट्रोल (200 PS) या 2.2L डीजल (172 PS, 400 Nm) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. माइलेज भी 12-16 kmpl के आस-पास है. इंटीरियर में 6/7-सीटर लेदरेट केबिन, सनरूफ, टचस्क्रीन, 360° कैमरा, Sony ऑडियो, ADAS और सेफ्टी के लिए 5-स्टार GNCAP, 6 एयरबैग्स व ESP मिलता है.
Mahindra Thar
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर थार है. इस लाइफस्टाइल SUV को फरवरी 2026 में 11,047 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बेची गई कुल 9,248 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Mahindra Bolero
लिस्ट में तीसरे नंबर पर बोलेरो. पिछले महीने इस SUV की 9,863 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 8,690 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Mahindra XUV 7XO
चौथे नंबर पर एक्सयूवी 7एक्सओ है. इस 7-सीटर कार को पिछले महीने 9,112 लोगों ने खरीदा. हाल ही में लॉन्च होने की वजह से ये नंबर काफी अच्छे हैं. कंपनी महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ को मात्र ₹13.66 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.
Mahindra XUV 3XO
सेल में मामूली बढ़ोतरी की दम पर एक्सयूवी 3एक्सओ ने पिछले महीने की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया. पिछले महीने इसकी कुल 8,637 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 7,861 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Mahindra XEV 9S की 3,539 यूनिट, XEV 9e की 1,889 यूनिट, BE 6 की 1,104 यूनिट और XUV 400 की 162 यूनिट बिकी हैं.
