Technology

6 माइक्रोफोन के साथ भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord Buds 4, AI के जरिए आंधी-तूफान में भी मिलेगी साफ आवाज

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 25, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

OnePlus Nord Buds 4 भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने हालांकि लॉन्च से पहले ही काफी फीचर्स बता दिए थे, लेकिन अब इन ईयरबड्स के सभी फीचर्स के साथ कीमत की भी जानकारी मिल गई है। यह बड्स Stellar Black और Astral Teal जैसे 2 कलर्स में पेश हुए हैं। इन ईयरबड्स में कंपनी ने ऐसे फीचर्स दिए हैं जिससे यूजर्स को गहरे बेस के साथ जबरदस्त साउन्ड भी मिलेगी। 

वनप्लस के अनुसार इन बड्स का वजन 4.3 ग्राम है जिस कारण यूजर्स को पहनने में यह काफी आरामदायक लगेंगे। दोनों बड्स में कंपनी ने 3-3 माइक्रोफ़ोन लगाए हैं जिससे वनप्लस नोर्ड बड्स 4 में कुल 6 माइक्रोफ़ोन यूजर्स को मिलेंगे। यह एडवांस्ड AI एल्गोरिदम के साथ मिलकर काम करते हैं और 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज़ हवा में भी एकदम साफ कॉल की सुविधा देते हैं।

OnePlus Nord Buds 4 में एडवांस्ड नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर दिया गया है जो 52 dB तक का रियल-टाइम एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) देने की क्षमता रखता है। इस फीचर से यूजर्स को बहुत शोर-शराबे वाले क्षेत्रों में भी अच्छी और स्पष्ट साउन्ड सुनाई देगी।

कंपनी ने अपने ईयरबड्स में 12 mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर लगाए हैं। इस फीचर से यूजर्स को ईयरबड्स में गहरे बेस के साथ जबरदस्त साउन्ड भी मिलेगी। OnePlus Nord Buds 4 Pro में 3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड स्पेशल ऑडियो का भी सपोर्ट फिया गया है। वनप्लस के इन बड्स में 3D Spatial ऑडियो और Game Sound Spatial ऑडियो का फीचर भी दिया है। इसके साथ ही गेमर्स के लिए इनमें 47 ms का अल्ट्रा लो लेटेंसी सपोर्ट भी दिया गया है। 

कंपनी के अनुसार OnePlus Nord Buds 4 एक बार फुल चार्ज होने 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकेंगे। कंपनी ने इनमें फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स सिर्फ़ 10 मिनट की चार्जिंग से 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ले सकेंगे। 

OnePlus Nord Buds 4 ब्लूटूथ 6.1 वर्जन पर काम करते हैं। इनमें गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा वनप्लस ने इनमें AI ट्रांस्लेट और AI असिस्टेंट के फीचर भी दिए हैं जो सपोर्ट डिवाइस के साथ काम करते हैं। OnePlus Nord Buds 4 Stellar Black और Astral Teal जैसे 2 कलर्स में पेश हुए हैं।

OnePlus Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये है। इसकी सेल 29 जून से वनप्लस की आधिकारिक साइट, वनप्लस रिटेल स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट, एमेजोन और ब्लिंकिट पर भी शुरू होगी।   

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।