84 परसेंट क्रैश हुआ यह शेयर, 157 रुपये से 25 पर आया भाव; दांव लगाने वाले गंवाए 57000 करोड़

सतीश कुमार
3 Min Read


Ola Electric Shares: टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयरों में पिछले कुछ समय से भारी गिरावट देखी जा रही है. आलम यह है कि शेयर अपने ऑल-टाइम हाई 157.40 रुपये से गिरकर 25 रुपये पर आ चुका है. यानी कि इसमें लगभग 84 परसेंट की गिरावट देखी जा रही है.

साल 2024 में आईपीओ लाने के बाद शेयरों ने 76 के इश्यू प्राइस पर डेब्यू किया था. इसके बाद इसने अपने ऑल-टाइम हाई लेवल को टच किया. फिर शेयरों में लगातार गिरावट का सिलसिला बना हुआ है. शेयरों में गिरावट का नतीजा है कि इस पर दांव लगाने वाले निवेशकों को 57000 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है. शेयरों की कीमत ऊपर उठने की जगह उल्टे तरफ स्पीड में भाग रही है. कंपनी इस वक्त अपने इश्यू प्राइस से भी लगभग 70 परसेंट नीचे ट्रेड कर रही है.

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट की वजहें

  • इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगातार घट रही है. जहां 2024 के अंत में  कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 35 परसेंट से गिरकर अब 6 परसेंट से भी कम रह गई है. अब यह सिर्फ 4.2 परसेंट के करीब रह गई है. 
  • ओला इलेक्ट्रिक की गाड़ियों को लेकर बार-बार आ रही शिकायतों से भी ब्रांड पर ग्राहकों का भरोसा कम हुआ है. लोग इसकी आफ्टर सेल सर्विस को लेकर भी परेशान हैं. वाहनों की क्वॉलिटी वगैरह को लेकर भी सवाल उठे हैं. इस क्रम में कंपनी को बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर जैसी बड़ी कंपनियों से टक्कर मिल रही है. 
  • कंपनी ने अपने रिटेल स्टाेर्स की संख्या में भी कमी लाने का फैसला किया है, जो पहले के 4000 स्टोर्स से घटकर 550 तक रहने का अनुमान है. यानी कि कहीं न कहीं कंपनी विस्तार के बजाय तेजी से सिमट रही है. इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है. 

ब्रोकरेज का भरोसा हुआ कम 

इन सारी चीजों को देखते हुए सिटी से लेकर कोटक सिक्योरिटीज और एमके ग्लोबल ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर को ‘Sell’ की रेटिंग दी है. सिटी ने अपना टारगेट प्राइस कम करते हुए 27 और एमके ने 20 रखा है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

बिहार सरकार के इस फैसले से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट, 10 परसेंट तक लुढ़के भाव 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.